Posts

अब बढाये YouTube सब्सक्राइबर बहुत ही सस्ते दामों पर

Image
*अगर आप किसी YouTube Channel के मालिक है तो ध्यान से पढ़े आपके फायदे की बात है!* 1- क्या आप लम्बे समय से न्यूज़ चैनल या अन्य चैनल  चला रहे है, लेकिन * सब्सक्राइबर* नही बढ़ रहे है, *Monetize* नही हो पा रहा है! 2- क्या आप आपके युट्युब चैनल से *लाइव* नही हो पाता है! 3- क्या आपकी विडियो पर *Viewer* नही आ रहे है! 4- क्या आप अपने चैनल *Boost* करना चाहते है! तो घबराये नही... आपको अपने चैनल पर कम से *5 हजार सब्सक्राइबर * बढाने चाहिए ताकि उन्हे देखकर फिर बाकी लोग भी सब्सक्राइब करें! उसके बाद आपका चैनल चल उठेगा और आप बहुत जल्दी *मोनेटाइज* के टारगेट को पुरा कर लेंगे! तो सोचो मत अभी हमारी वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें या हमसे सीधे संपर्क करे! हमारी वेबसाइट - https://youtubelikes.in हमारा संपर्क नंबर - 7455011756 *हमारी वेबसाइट से किसी भी प्रकार के FOLLOWERS बढ़ा सकते है वो भी बहुत ही सस्ते दामो पर*

साले की दुर्घटना में मौत, सदमें में जीजा ने ट्रेन में तोड़ा दम-15 घंटे सफर करता रहा शव

Image
लखनऊ, जेएनएन। लॉकडाउन में मुंबई से निकलते समय हुए एक हादसे का असर अयोध्या निवासी विनोद कुमार उपाध्याय 42 को हो गया। सदमें में उन्होंने ट्रेन में ही दम तोड़ दिया। उनका शव ट्रेन के साथ रात भर सफर करता रहा। ट्रेन लखनऊ पहुंची तो जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इससे पहले शनिवार को दो अलग-अलग ट्रेनों से आए दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। अयोध्या के थाना गोसाईंगंज के मैनपुर निवासी विनोद कुमार उपाध्याय परिवार सहित मुंबई में रहकर अपने साले के साथ गेट वे ऑफ इंडिया पर फोटोग्राफी कर परिवार पालते थे। लॉकडाउन में काम बंद हो गया। खाने-पीने का भी संकट हो गया। जो कुछ पास में था वह रुपया भी खत्म हो गया। परिवार और साले के साथ विनोद कुमार उपाध्याय ने अपना पंजीकरण कराया। मुंबई से बस्ती ट्रेन को सोमवार दोपहर डेढ़ बजे रवाना होना था। मुंबई में बस से रेलवे स्टेशन लाया गया था। विनोद कुमार उपाध्याय परिवार सहित बस में बैठ गए। जब उनका साला चढ़ने लगा तो वह उसकी चपेट में आ गया। साले की मौत हो गई। विनोद कुमार उपाध्याय बस से उतरकर साले तक पहुंचना चाहते थे लेकिन उनको उतरने नहीं दिया गया। साले क...

17 मई के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का आदेश होगा - मेरठ

Image
मेरठ के जिला प्रशासन अब पूर्ण लॉकडाउन को सफल प्रयोग मानते हुए आगे इसे सप्ताह में तीन दिन करने पर विचार कर रहा है। शासन के स्तर से जैसे ही 17 मई के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का आदेश होगा तो फिर पूर्ण लॉकडाउन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। सप्ताह में चार दिन सशर्त लॉकडाउन और तीन दिन पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इसके लिए डीएम के स्तर पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया गया है। फिलहाल शुक्रवार से आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बीच लॉकडाउन जारी रहेगा।  डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि गुरुवार को जिले में आम जनता, पुलिस,प्रशासन और अन्य सभी के सहयोग से पूर्ण लॉकडाउन काफी सफल रहा है। जिले के लोगों ने घरों में ही 16 घंटे रहना उचित समझा। यह कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए अच्छा प्रयास माना जा रहा है। शाम को उच्चाधिकारियों और अन्य लोगों से इसका फीडबैक भी लिया गया। जिले में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए अब आगे भी इसी तरह सप्ताह में तीन दिन पूर्ण लॉकडाउन रखने पर विचार किया जा रहा है। तीन दिन पूर्ण लॉकडाउन अघोषित कर्फ्यू की तरह रहेगा। इसमें जिले की 40 लाख जनता का हित है। आगे शासन ...

लॉकडाउन के बीच पिछले दो दिनों से मेरठ के जली कोठी इलाके में चल रहे जलसे की सूचना पर एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी ने गुरुवार रात छापा मारा।

Image
जलसे में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे। छापा पड़ते ही वहां भगदड़ मच गई। अधिकांश लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ थाना देहली गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इतनी भीड़ जुटने के बावजूद थाना पुलिस और एलआईयू बेखबर रही। एडीएम सिटी अजय तिवारी ने बताया कि जली कोठी क्षेत्र में एक घर में दो दिनों से जलसा चल रहा था। किसी व्यक्ति ने गुरुवार रात इसकी खबर डीएम और एडीएम को फोन पर दी। यह भी बताया कि थाना पुलिस को इसकी भनक न लगे। पुलिस की यह सब पहले से जानकारी में है। देर रात एडीएम सिटी ने अपने गनर को साथ लेकर जलसा स्थल पर पहुंचे और छापा मारा। जलसे की व्यवस्था देख रहे यूसुफ बादशाह नामक शख्स ने एडीएम को यह कहकर गुमराह करने का प्रयास किया कि वहां केवल 20-25 लोग मौजूद हैं। एडीएम जिस घर में जलसा हो रहा था, वहां पहुंचे तो देखकर दंग रह गए। वहां डेढ़ सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे। छापा लगते ही वहां भगदड़ मच गई। अधिकांश लोग फरार हो गए। यूसुफ बादशाह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

महाराणा प्रताप जंयती पर नव युवकों ने मनाई खुशी - राजस्थान

Image
सकतपुर, बारां राजस्थान, मुकेश कुमार गोचर ,  कस्बे मे शनिवार को नवयुवकों के दृारा राजस्थान के मान , अभिमान , शौर्य के प्रतिक , मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले वीरता व त्याग के प्रतीक महान वीर प्रतापी योद्धा महाराणा प्रताप की जंयती मनाई गई, जानकारी के अनुसार कस्बे मे शनिवार को नवयुवको के दृारा महाराणा प्रताप के जन्म दिवस पर महाराणा प्रताप को याद किया गया ओर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर के दीप प्रज्वलित किया गया, इस अवसर पर अरविन्द सिंह हाड़ा, अजय गोचर, प्रियांशु हाड़ा , विजय कुमार गुर्जर, हिमांशु सिंह आदि उपस्थित रहे

लॉक डाउन ने तोड़ दी सब्जी उत्पादकों की कमर,भाग्य को कोस रहा किसान.

Image
रिपोर्ट:शिवकेशशुक्ल: लागत निकलना हुआ नामुमकिन. ईएमएस(अमेठी):जिस उम्मीद से किसानों नें सब्जी उत्पादन के लिए खेतों में अपना पसीना बहाया उस पर लॉक डाउन ने इस कदर तुषारापात किया कि सब्जी उत्पादकों की कमर ही टूट गयी। मुनाफे की बात छोड़ों लागत निकलना अब मुमकिन नहीं दिख रहा है। मुसाफिरखाना में भददौर की तिराई को सब्जी उत्पादन के प्लेटफार्म के रूप में जाना जाता है। यहां लगभग सौ बीघे से भी अधिक भूमि पर सब्जी का उत्पादन होता है। प्रतिदिन औसतन एक ट्रक से अधिक सब्जी सैंकड़ों किसान तैयार करते और बेचते रहे हैं। कोविद-19 के लॉक डाउन की सबसे बड़ी मार इस बार सब्जी उत्पादकों पर पड़ी। लॉक डाउन के चलते जहाँ एक ओर शादी विवाह के कार्यक्रम रद्द होने से सब्जी की खपत में कमी आई वहीं तैयार सब्जियां मंडियों तक न पहुंच पाने के कारण खेतों में ही बर्बाद हो रही हैं।  सब्जी उत्पादक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले किसान तेज नारायण पांडेय का कहना है कि पहले हमारे क्षेत्र की सब्जियां प्रतिदिन अयोध्या, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों की मंडियों तक जाती थी लेकिन अब पड़ोसी जनपद ...

लॉकडाउन का करें पालन, जरुरत पर पुलिस करेगी मदद

Image
अमेठी (शिवकेश शुक्ला) - कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरुरी है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग इसके लिए संजीवनी साबित हो रही है। ऐसे में कस्बा क्षेत्र के सभी लोग यह सुनिश्चित कर लें कि हर हाल में इस महामारी को भगाना है और लॉकडाउन का पालन करना है। इस दौरान अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या आती है तो पुलिस हर संभव मदद करने को तैयार है। यह बातें मुसाफिरखाना कस्बे का निरीक्षण कर जायजा लेने के दौरान सीओ मुसाफिरखाना सन्तोष कुमार सिंह ने कही। वही एसडीएम मुसाफिरखाना रामशंकर ने भी लोगो से लॉकडाउन का पालन करने की बात कही मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी अवधेश यादव ने लाउडस्पीकर के माध्यम से बताया  कि सभी को अपने घरों में रहना है बाहर नहीं निकलना है ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इसका उल्लंघन करने वालों के साथ विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कस्बा क्षेत्र का पैदल निरीक्षण कर जायजा लिया गया और ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई.

कालपी में सोसाइटी संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने बाहर से आए हुए लोगों की बढ़-चढ़कर का सहयोग किया

Image
कालपी नगर मैं आए हुए बाहर से लोगों की सहायता एवं खाने पीने की खिदमत ए-खल्क फाउंडेशन के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें उनकी पूरी टीम द्वारा आज कालपी कॉलेज कालपी में खाने का सहयोग किया गया जोकि उनके सदस्यों ने यह सब करते हुए कहा कि आगे भी हम बाहर से भटकते हुए लोगों की सहायता के लिए तत्पर तैयार रहेंगे और नगरपालिका परिषद अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे एवं उनकी टीम ने सहयोग किया

बिजनौर लॉकडाउन कोरोना वायरस महामारी के कारण अधर मैं रुकी भोजपुरी मूवी की शूटिंग - up crime press

Image
दिलशाद अल्वी ने बताया कि क्षेत्रीय कलाकारों को आगे लाने के लिए सामने आए हैं वह छेत्रीय और भोजपुरी कलाकारों के साथ फिल्म के लिए फाइनेंस करेंगे लाख डाउन के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी आयुष लांमबा ने लोगों से लॉकडाउन  का पालन करने और पुलिस चिकित्सा तथा पत्रकारों का सम्मान करने की अपील की आयुषलामबा  ने बताया की लॉकडाउन  के चलते आसपास क्षेत्र में चल रही फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह से बंद हो गई है  लॉकडाउन के बाद भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग शुरू की जाएगी फिल्म अभिनेता आशीष  लामबा  कहां के उनकी फिल्मों की शूटिंग जनपद  बे आसपास क्षेत्र में चल रही थी लेकिन लॉकडाउन  के चलते वह पूरी तरह बंद हो गई है जिसके चलते लॉकडाउन   महामारी शासन प्रशासन के आदेश को मानते हुए फिल्म की शूटिंग बंद रहेगी तहसील नगीना  के मुजफ्फरनगर निवासी दिलशाद अल्वी का कहना है सभी क्षेत्रवासियों से अपील है साफ सफाई लाख डाउन का पालन करें पुलिस प्रशासन का सहयोग करें मास्क का प्रयोग करें  आप बचे अपनों को बचाएं देश बचाएं लॉकडाउन  का पालन करे

उत्तर प्रदेश में एटा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान से 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई

Image
एटा - पुलिस ने शनिवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक कॉलोनी में बंद मकान से 2 बच्चों समेत पांच लोगों के शव बरामद किए गएएटा में सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद से दहशत का माहौल है एटा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के सव घर में मिले हैं इनमें 2 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं बताया जा रहा है कि 2 बच्चों दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बंद मकान में मिला है यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पूरे देश में 3 मई तक लाख डाउन लागू है और सभी लोग अपने घरों में कैद हैं  पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इन पांच लोगों को मौत कैसे हुई है पुलिस ने गेट तोड़कर शव निकाला है फॉरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है यह मामला थाना कोतवाली नगर का बताया जा रहा है घटना के बारे में पता चलने से आसपास के इलाकों में अजीब सा माहौल बना हुआ है

आज से शुरू होगी भीलवाड़ा मे कोरोना की जांच शुरू , मिली जांच करने की अनुमति - up crime press

Image
भीलवाड़ा  (शाहिद हुसैन मंसूरी) -  भीलवाड़ा स्थित मेडिकल कॉलेज मे कई दिनों पहले ही कोरोना की जांच हेतु चार आरटी पीसीआर  मशीने उपलब्ध हो चुकी थी | जिसके चलते लंबे समय के इंतजार के बाद मेडिकल कॉलेज को मशीन के द्वारा कोरोना की जांच करने हेतु शुक्रवार को अनुमति मिल गयी हे | पहले भीलवाड़ा के संक्रमित मरीजो की करोना की जांच के सेम्पल जयपुर भेजे जाते थे | जिससे इन सेंपलों की रिपोर्ट आने मे दो दिन का समय लग जाता था |  लेकिन अब भीलवाड़ा मे मेडिकल कॉलेज को कोरोना की जांच करने की अनुमति मिलने के बाद जांच रिपोर्ट मे लगने वाले दो दिन का समय से अब भीलवाड़ा में ही कुछ ही घंटो मे संक्रमितों की रिपोर्ट मिल सकेगी |    आप को बता दे की मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ॰ राजन नन्दा ने बताया की भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज को कोरोना की जांच हेतु मंजूरी दे दी हे जिसके चलते कॉलेज मे स्थित चार मे से एक मशीन पर आज शनिवार को कोरोना की जांच सुबह से शुरू हो जाएगी। इसमे से अन्य दो मशीनों के इन्स्टोलेशन का काम मंगलवार को इंजीनियर आने के बाद से शुरू हो जाएगा | डोनेट की गई इन मशीनों के अलावा राज्य सरकार द्वा...

कोरोना वायरस महामारी व लॉक डाउन के चलते मार्च और अप्रैल माह का घरेलू बिजली का बिल माफ करें प्रदेश सरकार- इरफान मलिक।।।

Image
 हाथरस ( इरफान मालिक )- राष्ट्रीय लोकदल के छात्र सभा जिला अध्यक्ष (हाथरस) इरफान मलिक ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कोरोना महामारी के चलते मार्च और अप्रैल माह में पूरे देश में लोक डाउन  रहा उसी के चलते लोगों द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है और लोगों को कोई आमदनी भी नहीं हुई है जिसके कारण आम जनमानस की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है आम आदमी को घर का खर्चा चलाना बहुत भारी पड़ रहा है इसलिए सरकार को चाहिए कि मार्च और अप्रैल माह का बिजली का बिल माफ करें जिससे आम जनमानस को थोड़ी राहत मिल सके। मेरी प्रदेश सरकार से यही अपील है

राष्ट्रीय लोकदल के छात्रसभा जिला अध्यक्ष ने देशवाशियो से रमजान को लेकर की अपील - UP CRIME PRESS

Image

राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने जिला हाथरस में मास्क वितरण के साथ में सेनेटाइज कराया

Image
हाथरस ( अमित पचौरी ) । राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छाबड़ा व राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ अंकुर गौड़ के निदेशानुसार जिलाध्यक्ष पंडित संतोष शर्मा के मार्गदर्शन में जिला कमेटी हाथरस ने  आगरा रोड. बस स्टैंड . आइयापुर. गिजरोली. मुरसान गेट. तालाब चौराहा. मथुरा रोड. ओडपुरा चौराहा.  आदि चौराहों पर बिना मास्क के चौराहों पर दिख रहे लोगो व राहगीरों को सोशल डिस्टेंसिंग का महत्त्व समझाया  सेनेटाइजर से हेंड वास् कराते  हुए  मास्क वितरित कर आमजन लोगों के हाथ  घर से  ना निकलने की  प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर घर से निकलते वक्त मास्क व  ग्ल प्स जरूर पहनकर जाए और कम से कम बाहर निकले। सोशल डिस्टेन्स   का ध्यान रखने को कहा। जिले की कमेटी लगातार कोरोना वारियर  बन अपनी जान की परवाह न कर   नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को पूरा कर रही है   इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पंडित संतोष शर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष rahul dixit सत्यम शर्मा. अमित वर्ष्णाय lic. सुशील गुप्ता. तुषार) गुप्ता. विपुल...

पैसे निकालने बैंक पहुंची महिला को देखकर भौंचक रह गए बैंककर्मी, कही ऐसी बात कि...

Image
बिहार -  एक साल पहले मृत घोषित महिला अचानक सामाजिक सुरक्षा के पैसे निकालने बैंक पहुंची तो उसे देखकर बैंककर्मी भौंचक रह गए। फिर हिम्मत कर पूछा- अरे, आप तो मर चुकी थीं फिर जिंदा कैसे हो गईं? यह सुनकर महिला के तो होश उड़ गए। बैंककर्मियों ने बैंक की फाइल से मृत्यु प्रमाणपत्र निकाल कर देखा और फोटो मिलाया तो वह उसी महिला की थी। घटना शनिवार को सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के सहाजितपुर थाना क्षेत्र स्थित धवरी पंचायत में हुई। पंचायत के सरपंच ने उक्त महिला का मृत्यु प्रमाण-पत्र अधिकारिक लेटर पैड पर जारी किया था। उक्त महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के धवरी टोला रामनगरी निवासी धनेश्वर रावत की पत्नी चानो देवी बताई गई है। चानो देवी जब लॉकडाउन के दौरान अपने जनधन खाते से पैसा निकालने गई तो उन्हें कुछ ऐसा ही जवाब मिला। अब चानो को ये सबूत देना पड़ रहा है कि वह जिंदा हैं। वह ग्रामीण बैंक के सीएसपी पर गई तो संचालक ने उनके खाते को बंद बताया। जब महिला ने कारण पूछा तो बताया कि कागजात के हिसाब से वह मृत है। महिला सरपंच पूनम देवी ने लेटरपैड पर 09.10.2019 को उसे मृत बताया था।  इस मामले में सरपं...

कालाबाजारी की आशंका पर गुटखा कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा।

Image
शाहिद हुसैन मंसूरी/ भीलवाड़ा - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये लम्बे समय से लगाये गए लोकडाउन का फायदा उठाने के लिये कालाबाजारी करने वालो में होड़ सी मची हुवी है। भीलवाड़ा में एक ऐसे ही गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों  को देखते हुवे कार्यवाही को अंजाम दिया इसके चलते विभागीय टीम ने शास्त्रीनगर  ऑफिस व बड़ला चौराहा स्थित एक आवास के साथ ही अन्य ठिकानों पर कार्यवाही शुरू की है ।करीब 3 घण्टे की कार्यवाही के दौरान दस्तावेजों के साथ स्टॉक माल की भी जांच की गई । जिसमें गहन जांच करने के बाद अनियमितता पायी जाने पर पूर्ण रूप से कार्यवाही की जाएगी।

चिकित्सा विभाग की चूक से भरतपुर पॉजिटिव युवक को भीलवाड़ा पॉजिटिव बताया।

Image
भीलवाड़ा (शाहिद हुसैन मंसूरी ) - जयपुर के SMS अस्पताल की एक बड़ी चूक रविवार को सामने आई। इस लापरवाही ने विजयसिंह पथिक नगर के एक युवक को पॉजिटिव बता दिया जिसके चलते बल्कि उसके पूरे परिवार सहित 50 लोगो को भी परेशानी में डाल दिया। साथ ही प्रशासन ,पुलिस व चिकित्सा विभाग को भी सतके में डाल दिया था। बात यह थी कि पॉजिटिव युवक भीलवाड़ा की बजाय भरतपुर का था । लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही की यह गलती हुवी। इस बात का पता चकित्सा विभाग की कोरोना जांच संबंधित रविवार देर रात जारी की गई रिपोर्ट से हुवा। रिपोर्ट में भीलवाड़ा में 28 पॉजिटिव ही बताये गए लेकिन दोपहर की रिपोर्ट में पॉजिटिव की संख्या 29 बताई गई। यह जानकारी भी सामने आई की एक ही नाम के दो व्यक्ति होने से इस तरह की गलती sms अस्पताल से हो गयी थी जिसे चिकित्सा विभाग के बड़े अधिकारी ने इस गलती को स्वीकार किया है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि भीलवाड़ा स्थित विजय सिंह पथिक नगर निवासी को संक्रमण संदिग्ध मानते हुवे होम आइसोलेट किया गया था।लेकिन इसका पालन युवक ने नही किया और दुसरो की जान को भी जोखिम में डालकर बाहर गुमता रहा । इसी को लेकर...

अचानक गाय ने लोगो को टक्कर मारना शुरू कर दिया - upcrimepress

Image
सादाबाद ( अमित पचौरी ) -   सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां में एक गाय को किसी ने कुछ खिला दिया. जिसके कारण गाय अपना संतुलन खो बैठी है गाय के आसपास जाने वाले लोगो को मार रही है जिससे ग्रामीणों में हडकंप मच गया। समाजसेवी पंडित अमित पचौरी ने घटना स्थल पर जाकर हमे जानकारी भेेेजी, उन्होंनेेेे बताया की उन्होंने पशुपालन  विभाग के अधिकारीयों को कई बार फोन लगाकर बताया कि गाँव मे एक गाय पागल हो गई है गांव वालों को टक्कर मार रही है। मगर कोरोना केे चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई । खबर आने तक किसी के आहत होने की कोई खबर नही है ! 

बाह विधानसभा को सेनेटाइज करने के लिए MLA बाह द्वारा वितरित किया जाएगा सेनेटाइजर

Image
आगरा  (खुशबू शर्मा) -   कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए बाह की वर्तमान विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने सम्पूर्ण बाह विधान सभा के हर गावँ,हर कस्बे,और हर घर को सेनेटाइज कराने का निर्णय लिया है।सेनेटाइज कराने के लिए विधायक द्वारा 200 कैन सोडियम हाइपो क्लोराइड को सक्षम अधिकारियों को वितरित कराना सुनिश्चित किया गया है।सेनेटाइजर के वितरण कराने के लिए विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने उपजिलाधिकारी बाह को आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 200 कैन सोडियम हाइपो क्लोराइड का वितरण कल दिनांक 17 अप्रैल को तहसील प्रांगण में किया जाएगा।  सेनेटाइजर कैनों को विधानसभा के जैतपुर कलां,बाह और पिनाहट के खंड विकास अधिकारियों को सौंपा जाएगा।विधायक बाह द्वारा उपजिलाधिकारी बाह को भेजे गए आदेशित पत्र में चिकित्सा अधीक्षकों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा है।ज्ञात हो कि इस समय जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।पिछले दिनों बाह में भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी।महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिला...

कोरोना महामारी के कहर के चलते हिंदू संगठन आरएसएस सेवा के लिए उत्तरा मैदान में - सिढ़पुरा

Image
सिढ़पुरा कासगंज:-संकट की इस घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सिढ़पुरा में आज  पुलिसकर्मियों को व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजमऊ में कार्यरत डॉक्टर और कर्मचारी बंधुओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जलपान कराया गया संघ ने अनवरत सेवा देने का बीड़ा उठाया है और देर रात कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों एवं डॉक्टर व कर्मचारियों का इसी प्रकार जनता के लिए सहयोग देने का आग्रह किया जलपान बांटने वालों में शामिल नगर कार्यवाह मनोज कुमार सह जिला प्रचार प्रमुख संजीव कुमार नगर कुटुंब प्रबोधन मनोज सोलंकी जयप्रकाश सोलंकी गौरव गुप्ता ऋषभ सोलंकी हिमांशु चौहान शंभू शिवम गुप्ता  तिवारी वैभव उपाध्याय उप नगर कार्यवाह कासगंज पवन गुप्ता आदि लोग रहे सुबोध गुप्ता पत्रकार सिढ़पुरा

प्रमोद अग्रवाल एवं सोनू अग्रवाल के द्वारा हैंडमेड मास्क लगातार तैयार करके अमेठी की गरीब जनता को निःशुल्क मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Image
अमेठी (हंसराज सिंह) - कोरोना महामारी के चलते जब से पहली बार लाक डाउन घोषित किया गया तब से जनपद मुख्यालय गौरीगंज में शशिकांत तिवारी, प्रमोद अग्रवाल एवं सोनू अग्रवाल के द्वारा हैंडमेड मास्क लगातार तैयार करके अमेठी की गरीब जनता को निःशुल्क मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। क्योंकि तमाम मेडिकल स्टोर पर मास्क तथा सिनेटाइजर की भारी कमी देखी गई जिसके दृष्टिगत इन युवाओं ने यह सराहनीय पहल करते हुए मास्क बनाने की योजना बनाई ।  मोटे कपड़े से बनाया गया यह मास्क लगदा उनके समय सोशल डिस्टेंसिंग तथा लाभ डाउन का पूरी तरह पालन करते हुए घर में ही बैठकर सिलाई मशीन से तैयार कर अमेठी की गरीब जनता को निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। इसी मध्य कल 14 अप्रैल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कोरोनावायरस महामारी की विभीषिका को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी गई। इसी के साथ प्रधानमंत्री महोदय ने लोगों से 7 बातों का पालन करने का अनुरोध भी किया। जिसमें सर्वप्रथम उन्होंने घर के बुजुर्गों को सुरक्षित तथा संरक्षित करने के लिए कहा। जिससे प्रेरित होकर हैंड मेड मास्क तैयार करने वा...

पूर्व उपाध्यक्ष फूलपुर विधानसभा क्षेत्र ब्लाक बहरिया शिव शंकर ने बाबा साहब को 129 वे श्रद्धांजलि

Image
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129 वी जयंती को लेकर अधिक आपदा की घड़ी में वर्तमान दौर के कोरोनावायरस के भयावह स्थिति विकासखंड बहारिया के शिव शंकर पासी भोले भैया पूर्व उपाध्यक्ष फूलपुर विधानसभा क्षेत्र ब्लाक बहरिया प्रयागराज की ओर से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए और दीपक जलाकर उन्हें शत-शत नमन किया गया साथ ही उनके जीवन के बारे में भी जहां लाख डाउन के नियमों एवं आदेशों का पालन करते हुएप्रकाश डाला गया है बताया जाता है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन 1891 ईसवी में मध्यप्रदेश के महू गांव में हुआ था इनके पिता जी का नाम राम जी माताजी का सतपाल व माता जी का नाम भीमाबाई था जहां इनकी पहली शादी 19063 में रमाबाई के साथ हुई थी उनकी मृत्यु हो जाने के बाद 1948 ईस्वी में एक ब्राह्मण परिवार के व्यक्ति के साथ हुई बता दें कि अंबेडकर साहब को शुरू से ही सामाजिक असमानता को लेकर महिलाओं श्रमिकों किसानों एवं दलितों के प्रति सकारात्मक सोच रही जिसके परीक्षा में इनका पूरा जीवन संकल्प रहा कि सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है जिसके लिए इन्होंने अपना एक लक्...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा इस संकट की घड़ी में सैनिटाइजर का हुआ छिड़काव - कासगंज

Image
सिढ़पुरा कासगंज :- नगर  में दरवाजे दरवाजे सेनेटयजर करते हुए स्वयंसेवक बंधु आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सिद्धपुर नगर में नगर के स्वयंसेवक बंधुओं ने नगर पंचायत सिद्धपुर में सुभाष नगर उत्तर ताजपुर रोड पर दरवाजे दरवाजे सेनेटर करते हुए और कोरोनावायरस को भगाने के लिए लगातार उसके पीछे नगर के स्वयंसेवक बंधु अपनी लाठी लिए खड़े हुए हैं  यह जानकारी नगर कारवां मनोज  ने दी नगर सिद्धपुर में किसी भी कीमत पर कोरोनावायरस को घुसने नहीं दिया जाएगा ऐसा सभी बंधुओं का मानना है शामिल नगर संघचालक राकेश कुमार नगर कार्यवाह मनोज कुमार सह जिला प्रचार प्रमुख संजीव कुमार सह खंड कार्यवाह सुरेंद्र कुमार नगर कुटुंब प्रबोधन मनोज सोलंकी उप नगर शाखा कार्यवाह कासगंज वैभव उपाध्याय बीजेपी नेता पवन गुप्ता संपर्क प्रमुख नगर सुखबीर  विपिन गुप्ता गौरव आदि लोग उपस्थित रहे *सुबोध गुप्ता पत्रकार सिढ़पुरा कासगंज*

सदर बिधायक राकेश प्रताप सिंह अपने निजी पैसों से पूरी विधानसभा को तीन दिनों मे कराया सेनेटाइजर

Image
अमेठी (शिवकेश शुक्ला) -  सरकार से लेकर सामाजिक संगठन सभी हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं. दलीय भावना से ऊपर उठकर नेता भी इसमें अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं. इसकी बानगी जनपद अमेठी में देखने को मिली. जनपद के गौरीगंज सदर से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने निजी पैसों से तीन दिन के भीतर अपनी पूरी विधानसभा को सेनिटाईज़ करवाया है और इसी के साथ उत्तर प्रदेश में गौरीगंज पहली ऐसी विधानसभा बन गई जो पूर्ण रूप से सेनिटाईज़ हो गई है.  विधायक द्वारा अपने निजी पैसों से शुरू कराए गए इस कार्य की क्षेत्र में लोग सराहना कर रहे हैं.  विधायक ने बताया कि हमने पूरे विधानसभा क्षेत्र को सैनेटाइज करने का संकल्प लिया था. लाॅकडाउन के नियमों का पूरा पालन करते हुए अमेठी जनपद में कोई कोरोना से कोई प्रभावित न होने पाए, कोई मौत न होने पाए, इसका हमने और हमारे साथियों ने संकल्प लिया. रात दिन सब काम कर रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है. विधायक ने बताया कि लाॅकडाउन का ध्यान रखकर पूरे गौरीगंज के एक-एक गली मोहल्लों को सैनेटाइज कराया गया. उन्होंने बताया कि गांव, गली और कस्बे के साथ हवेल...

गुड़मंडी में सब्जी बेचने वाले यूसुफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी है, सभी से विनम्र निवेदन है मुस्लिम समाज से दुरी बना कर रखे - मवाना

Image
यह जानकारी हमें मवाना की कोरोना बचाव टीम ने व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत करायी है!  सभी को अवगत कराना है कि यह युसूफ हैं जो तहसील मवाना जिला मेरठ मे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । दुखद सूचना यह है कि इनकी गुड मंडी में सब्जी की दुकान थी और संभवत इनकी दुकान से काफी व्यक्तियों ने सब्जी खरीदी होगी । सभी से विनम्र अनुरोध है कि अगर कोई इनको पहचान रहा हो और इनसे सब्जी खरीदी हो तो तत्काल प्रशासन  से संपर्क कर ले ताकि इनके संपर्क में आए हुए व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट कराया जा सके तथा आपके व आपके परिवार को सुरक्षित किया जा सके। जनहित में जारी। यूसुफ  नेे बताया - काफी लम्बे अरसे से सब्जीयो का कार्य करता हुं! और मैने किसी को भी गलत मन की धारणा से सब्जी नही बेची है!  इतेफाक से मुझे कोरोना हो गया है जो मुझे नही पता था! लेकिन अनजाने में मुझसे काफी लोगो ने सब्जी खरीदी है! इसलिए मै ये नही कह सकता की कौन - कौन कहां से आया था! इसलिए अगर किसी ने मेरे द्वारा सब्जी खरीदी है तो पुलिस से संपर्क करे! अभी मेरी हालत बिल्कुल दुरुस्त है और मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी भी नही है! लेकिन...

ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिये निशुल्क मास्क वितरण किये - सकतपुर

Image
सकतपुर, बारां राजस्थान ( मुकेश कुमार गोचर) -  ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार  को पंचायत प्रशासन कि ओर से पंचायत क्षेत्र के गांवो मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणो को मास्क वितरण किये गए है, जानकारी के अनुसार सोमवार को सकतपुर  ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणो को मास्क वितरण किये गये वही ग्रामीणो से समझाईस की गई कि इस समय लाॅक डाउन के चलते सभी ग्रामवासी घरो पर ही रहे ओर व्यर्थ मे इधर-उधर ना घूमें वही सभी किराना , दुध डेयरी , सब्जी वाले दुकानदारो से भी मास्क लगाने कि हिदायत दी गई कि मास्क लगा कर ही दुकानों पर आये,  इस मोकै पर पंचायत सरपंच राजेन्द्र प्रसाद बैरवा , ग्राम विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार सेनी,कनिष्ठ लिपिक श्यामसुंदर सुमन, पीएचसी प्रभारी डाक्टर मुरलीधर मालव, उप सरपंच पुष्प दयाल नागर,  पंचायत सहायक ब्रहमप्रकाश मीणा, राकेश नागर, महेन्द्र नागर , सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार शर्मा   सहित अनेक पंचायत राज कर्मचारी उपस्थित थे, फोटो  ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मास्क वितरण ...

कोरोना के चलते लोगो ने अपनी कॉलोनी में बल्ली, डंडे लगाकर किया रास्ता जाम - बाह

Image
आगरा ( अमरीश शाक्य ) - जरार कस्वे  के टापू मोहल्ला में बाह में हुए पहले केस से सबक लेते हुए मोहल्ले के कुछ युवकों द्वारा पूरी गली को दोनों तरफ से सील कर दिया गया है। और जरार के सभी लोगों से घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी। देहात में भी कोरोना अब पैर पसारने लगा है। बाह के गढ़ा पचौरी में महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बाह देहात में हडकम्प मचा हुआ है।

डीएम ने गेंहू की क्रॉप कटिंग का औचक निरीक्षण किया - शाहजहाँपुर

Image
शाहजहाँपुर (शिवांस दिक्षित) -  जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने विकास खण्ड निगोही के पैना बुजुर्ग गांव में गेंहू की क्रॉप कटिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकरी ने कहा कि गेंहू की क्रॉप कटिंग इस लिए कराई जाती है ताकि गेंहू की उपज का औसत निकला जा सकें। उन्होंने  कहा कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों के हिसाब से ही किसानों की 3 वर्ष की उपज का विवरण निकाला जाता है। उसी के आधार पर अगर औसत उपज में कमी है और जो किसान बीमित अर्थात जिनका फसल बीमा है उनका बीमा मूल्य भी दिलाया जाता है। इसके अतिरिक्त सांख्यकीय आंकड़ो के लिए भी जरूरी होता है कि प्रदेश में जनपदवार वास्तव में कितनी उपज हुई हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवा सिम्मी चन्नप्पा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चलायी गोली, एक गम्भीर रुप से घायल - तराना, मध्यप्रदेश

Image
 तराना के  ग्राम कायथा थाने के अन्तर्गत ग्राम सारोला में गोली चलने का मामला सामने आया  है जहा  रितिक राज पिता लाखन सिंह उम्र 17 साल  को  वीरेंद्र सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह निवासी सरोला ने जमीनी विवाद में गोली चला दी  मामले में आरोपी के विरुद्ध  धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है  आरोपी मौके से फरार है  उपरोक्त जानकारी कायथा थाना टी आई  दौलतराम जोगावत  ने  दी पुलिस के अनुसार मामला प्रथम द्वष्टया मामला जमीनी बताया जा रहा है वास्तविकता जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है ,  रिपोर्टर कन्हैया परमार

आगरा के बाह से कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला - उत्तर प्रदेश क्राइम प्रेस

Image
बाह की महिला कोरोना पॉजिटिव, आगरा के पारस अस्पताल में भर्ती थी महिला  आगरा,  बाह  (अमरीश शाक्य) । आज बाह के गड़ा पचौरी में एक महिला को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद समूचे क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रशासन की टीम गांव की ओर दौड़ पड़ी पूरे गांव को कारंटाइंन कराकर सीज कर दिया गया। महिला के परिजनों को विभागीय टीम ने जांच के लिए आगरा भेज दिया है। महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जानकारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आगरा के पारस हॉस्पिटल में आशा देवी पत्नी पप्पू बघेल निवासी मोहल्ला गड़ा पचौरी 2 अप्रैल से लेकर 6 अप्रैल तक भर्ती रही। इसके के बाद वहां पर कुछ डॉक्टरों से भी इलाज कराया 6 अप्रैल को  महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी  जैसे ही पारस हॉस्पिटल में  डॉक्टर अन्य को पॉजिटिव पाया गया। तो  गढ़ा पचोरी की  महिला को भी सैंपल के लिए बुलाया गया  आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव  आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन जिले भर की  प्रशासनिक टीम गड़ा पचौरी पहुंची।  पूरे गांव को  सील कर दिया। पुलिस सभी को चिन्हित...

घर मे लगी भीषण आग,आग से महिला झुलसी,रेफररिपोर्ट :शिवकेशशुक्ल

Image
अमेठी (शिवकेशशुक्ल) - कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेठी में आग का कहर जारी है...  शनिवार की रात मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गाँव सरैया तालुके दादरा में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई.. जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.. छप्पर से बने घर में आग लगने के कारण घर में राशन कपड़ा बिस्तर सहित अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरीके से जलकर राख हो गई...वही आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह गम्भीर झुलस गई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है..ग्रामीणों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी जहां फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.. पीड़ित जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि अज्ञात कारण वश 1 बजे में आग लग गई जिसमें मेरे बाबा राम लौट मिश्रा की बहू गम्भीर रूप से झुलस गई और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया महिला को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जिनको डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है लेखपाल और कानूनगो के साथ अधिकारी जांच करने आए थे और सभी लिखा पढ़ी करक...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एटा विभाग द्वारा नगर सिढ़पुरा में सम्मान समारोह

Image
सिढ़पुरा ( कासगंज ) :- नगर सिद्धपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एटा विभाग द्वारा इस कोरोना महामारी के संकट में लगातार काम कर रहे हमारे नगर के सफाई कर्मी और पुलिस विभाग के  कर्मी गंभीर परिस्थिति में देर रात ड्यूटी कर रहे हैं और मीडिया कर्मियों के बंधु लगातार जन जन को सेवा दे रहे हैं  बंधुओं का सम्मान समारोह आज नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया जिसमें हमारे एटा विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान अरुण जिला कार्यवाह श्रीमान दीपराज पटियाली विधानसभा के विधायक ममतेश शाक्य सह जिला प्रचार प्रमुख संजीव कुमार नगर संघचालक माननीय राकेश कुमार नगर कार्यवाह मनोज कुमार और सह खंड कार्यवाहक सुरेंद्र कुमार नगर संपर्क प्रमुख सुखबीर सह नगर संपर्क प्रमुख नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता  मिथुन गुप्ता गौरव नगर कुटुंब प्रबोधन मनोज सोलंकी मुकेश महेश वैभव उपाध्यायआदि लोगों ने सफाई कर्मी पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मी सभी बंधुओं का सम्मान किया और अच्छे काम के लिए बधाई दी हमारे एटा विभाग के विभाग प्रचारक और कासगंज जिला के जिला कार्यवाह दीपराज नगर कार्यवाह मनोज ने सभी ...

लाकडाउन के दौरान निराश्रित पशु गाय, कुत्ते, बंदर व पक्षी भूखे न रहे हैं।जन सहयोग व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से इनके खाने पीने की व्यवस्था कराई।

Image
अमेठी ( शिवकेश शुक्ला ) -  जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन के दौरान निराश्रित पशुओं गाय, कुत्ते, बंदर व पक्षियों के खाने-पीने की व्यवस्था जन सहयोग व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से करने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।  जिस के क्रम में जन सहयोग व स्वयंसेवी संगठन राघव राम सेवा संस्थान अमेठी, राधाकृष्ण गो सेवा समिति जामो, मां शारदा गिरी गौशाला ट्रस्ट अमेठी, बजरंग सेवा संस्थान बहादुरपुर व अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा निराश्रित पशुओं गाय, बंदर, कुत्ते व पक्षियों के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सकों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त पशुओं के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। जनपद में स्वयं सेवी संगठनों व पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा यह कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है।

युद्ध स्तर पर चल रहा सेनिटाईजेशन का कार्य - अमेठी

Image
अमेठी ( शिवकेशशुक्ल ) : कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण ने चारों तरफ हा-हा-कार मचा रखा है...इस महामारी से निपटने के लिए हर जगह एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं...... कोरोनावायरस को लेकर सरकार के आदेशानुसार लॉक डाउन व धारा 144 का आम जनता द्वारा पालन की जा रहा है...वही गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुसाफिरखाना ब्लॉक के भनौली ग्राम सभा में पूर्व प्रधान मोहम्मद नाजिम व समाजिक कार्यकर्ता इकबाल हैदर पूरे ग्रामसभा में इस संक्रमण की बीमारी से बचाव को लेकर एहतियात के तौर पर सैनिटाइजर का छिड़काव करवा रहे है...इस ग्राम सभा मे पिछले दो दिनों से घर घर जा कर सेनिटाईजेशन करवाया जा रहा है... आपको बता दे कि पूर्व प्रधान मोहम्मद नाजिम ज़रूरतमंदों को मास्क, सेनिटाईजर सहित राशन भी वितरित कर रहे है.

शुक्रवार मैसूरु मे रक्तदान महादान गौभक्त संगठन के तत्वावधान में

Image
विध्यराण्यपुरम की धर्मसिंह कॉलोनी में स्थित सेवा बस्ती, अर्स कॉलोनी, पी. के.कॉलोनी की झुग्गी बस्तियों के निवासियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु  मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर संगठन के सचिव देवेन्द्र परिहारिया, संगठन मंत्री विकाश राठौड़ तथा चिरंजीलाल कुमावत, सुनील कुमार ने वितरण में सहयोग किया ।

मसीहा बने प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद बिक्रम लगातार कर रहे गरीबों की सेवा।

Image
  अमेठी ( शिवकेश शुक्ला ) - जिले के मुसाफिरखाना ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को मास्क, सेनिटाइजर के साथ आर्थिक मदद मुहैया कराई। अध्यक्ष प्रधान संघ आनंद विक्रम निवासी रंजीतपुर ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते चल रहे लॉक डाउन को देखते हुए जरूरतमंदों की लगातार मदद करते नजर आए।  बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस समय लॉक डाउन के दौरान जनता घरों से नहीं निकल पा रही है, रोजगार सारे ठप चल रहे है, ऐसी स्थिति में जनता को परिवार चलाना संकट मय साबित हो रहा है। ऐसी कठिन घड़ी में उनकी मदद करना पुण्य का कार्य है इसलिए इनकी मदद के लिए आगे आते हुए इन्हे मास्क, सेनेटाइजर के साथ आर्थिक मदद  मुहैया कराई जा रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर सिद्ध पुर द्वारा लगातार ड्यूटी देते रहने वाले पुलिसकर्मियों को जलपान कराया

Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर सिद्ध पुर द्वारा सिद्ध पुर थाना पुलिस दिन-रात लगन से ड्यूटी करने वाले और  इस संकट की घड़ी में लगातार ड्यूटी देते रहने वाले पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर सिद्ध पुर द्वारा जलपान कराया गया इस संकट की घड़ी में लगातार सुरक्षा देने वाली पुलिस का आभार जताते सिद्धपुर नगर का प्रयास है जनता भी आपका सहयोग करें और लोग डॉन का पालन किया जाए जिससे कोरोना महामारी की ऊपर विजय प्राप्त की जा सके और इस बीमारी से जल्द निजात मिले सभी को घर पर रहें सुरक्षित रहें सतर्क रहें यह जानकारी नगर कार्यवाह मनोज कुमार ने दी🙏

नगरीय सीमा में शामिल ग्राम गढ़िया एलमपुर में नगर आयुक्त और सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान पहनाई गईं फूलमालाएं की गई पुष्पवर्षा नगर आयुक्त ने गांव का दौरा भी किया

Image
अलीगढ़ - गुरुवार की सुबह नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने नगरीय सीमा में शामिल नवीन ग्राम गढ़िया एलमपुर और सारसौल का दौरा किया जबकि इन गांव में दौरा करने पहुंचे नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल और उनकी टीम का गांव के लोगों ने जोशीला स्वागत किया।इस दौरान फूल माला पहना कर और शाल ओढ़ाकर निगम की टीम व अफसरों का भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।इस दौरान गांव वालों ने कहाकि ऐसी वैश्विक महामारी में नगर आयुक्त और उनकी सफाई कर्मचारियों की टीम अदृश्य कोरोना वायरस से दिन रात लड़ाई लड़ रही है।ग्रामीणों के मुताबिक नगर आयुक्त और उनकी टीम सम्मान की असली हकदार है जो मानव जाति की रक्षा के लिए बिना किसी भेदभाव के शहर को सेनेटाइज़्ड करने व सफाई करने के अलावा सामुदायिक किचन के जरिये गरीबो को भोजन भी वितरित कर रही है। वहीं नगर आयुक्त ने सम्मान पाकर गांव के बड़े बूढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए स्वच्छता के सिपाहियों का सेनानायक होने के नाते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राष्ट्रहित में जनता का सहयोग मांगा। एमएनए.सत्यप्रकाश पटेल ने लॉक डाउन का पालन कर लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखन...

आईएफएफडीसी की सराहनीय पहल , गरीबों को राहत सामग्री किया वितरण

Image
जगदीशपुर, अमेठी ( शिवकेशशुक्ल )- कोरोना वायरस (कोविड 19) महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिए क्षेत्र में आईएफएफडीसी ने भी हाथ बढ़ाया है। ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व मजदूर तबके के जरूरतमंदों की  मदद करते दिख रहे हैं। जगदीशपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा कचनांव में आईएफएफडीसी व प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार त्रिपाठी के संयोजन में सोशल डिस्टेन्ट को ध्यान रखते हुए 75 गरीब व जरूरत मन्द लोगों को राशन, व दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया। राशन किट बाटते हुए  लोगों को बताया गया की सभी एक दूसरे से कम से कम 02 मीटर की दूरी बनाए रखें ,जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण ना हो सके और जागरूक रहने की सलाह भी दिया । आईएफएफडीसी के पूर्व अध्यक्ष गुरु प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि पूरे देश में कोरोना वायरस के खतरे को लेकर लॉक डाउन किया गया है लोग घर में बैठे है उनके कमाने खाने के लाले पड़े हुए उन्ही लोगो की सेवा में आप लोगों के लिए मैं हाजिर हूँ ,उन्हें अपने परिवार की तरह हम और हमारे साथियो द्वारा उनकी सेवा की जाती रहेगी।बस सभी लोग लकड़ाउन का पालन करें और घर मे रहे ,सुरक्षित...

हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के गांव रसगवां में हनुमान जयंती के मौके पर हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

Image
हाथरस ( अमित पचौरी ) -   सादाबाद क्षेत्र के गांव रसगवां में हनुमान जयंती के मौके पर हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया .  इस मौके पर ग्रामीणों में हनुमानजी की  प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाकर. आरती कर सेब बूदी का प्रसाद वितरित किया।  इस  मौके पर पंडित अमित पचौरी समाज सेवक , ललित सिसौदिया डीलर , सुमित  सिसोदिया भोला सिसोदिया छोटू ठाकुर महाशय  चौहान आदि लोग मौजूद थे  ।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की इस प्रशंसनीय पहल' की चहुँओर चर्चा,मामले को जान आप भी करेंगे तारीफ.

Image
रिपोर्ट:शिवकेशशुक्ल:अमेठी:कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी के चलते देश में लॉकडाउन करना पड़ा जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में दिहाड़ी मजदूरों के परिवारजनों को खाने तक के लाले पड़ गए हैं उनकी मदद के लिए समाजसेवी संस्थाएं अपने हाथ बढ़ा रही हैं शासन व प्रशासन द्वारा लगातार गरीबों के घर तक राशन भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को 6 माह तक फ्री बाटेंगे राशन- वहीं अमेठी जिले के मुसाफिरखाना विकासखण्ड के नारा अढ़नपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वंशराज सिंह ने बताया कि उन्होंने आगामी 6 माह तक ग्राम सभा के गरीबों को निशुल्क राशन बंटवाने का फैसला लिया है,और इसको लेकर उन्होंने गाँव में अलाउंस भी कराया है ताकि लोगो को इसकी जानकारी मिल सके है ।  ...ताकि दूर हो सके पब्लिक की परेशानी- वंशराज सिंह का मानना है की कोरोना महामारी से लॉकडाउन में लोगों के काम बंद है,जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उनके द्वारा आगामी 6 माह तक लोगों को राहत पहुंचाने का फैसला लिया गया है और वे सभी की मदद करेंगे और राशन वितरण का कार्य जारी है। ...