घर मे लगी भीषण आग,आग से महिला झुलसी,रेफररिपोर्ट :शिवकेशशुक्ल

अमेठी (शिवकेशशुक्ल) - कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेठी में आग का कहर जारी है...  शनिवार की रात मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गाँव सरैया तालुके दादरा में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई.. जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.. छप्पर से बने घर में आग लगने के कारण घर में राशन कपड़ा बिस्तर सहित अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरीके से जलकर राख हो गई...वही आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह गम्भीर झुलस गई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है..ग्रामीणों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी जहां फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है..
पीड़ित जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि अज्ञात कारण वश 1 बजे में आग लग गई जिसमें मेरे बाबा राम लौट मिश्रा की बहू गम्भीर रूप से झुलस गई और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया महिला को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जिनको डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है लेखपाल और कानूनगो के साथ अधिकारी जांच करने आए थे और सभी लिखा पढ़ी करके ले गए हैं.

Comments