नगरीय सीमा में शामिल ग्राम गढ़िया एलमपुर में नगर आयुक्त और सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान पहनाई गईं फूलमालाएं की गई पुष्पवर्षा नगर आयुक्त ने गांव का दौरा भी किया
अलीगढ़ - गुरुवार की सुबह नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने नगरीय सीमा में शामिल नवीन ग्राम गढ़िया एलमपुर और सारसौल का दौरा किया जबकि इन गांव में दौरा करने पहुंचे नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल और उनकी टीम का गांव के लोगों ने जोशीला स्वागत किया।इस दौरान फूल माला पहना कर और शाल ओढ़ाकर निगम की टीम व अफसरों का भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।इस दौरान गांव वालों ने कहाकि ऐसी वैश्विक महामारी में नगर आयुक्त और उनकी सफाई कर्मचारियों की टीम अदृश्य कोरोना वायरस से दिन रात लड़ाई लड़ रही है।ग्रामीणों के मुताबिक नगर आयुक्त और उनकी टीम सम्मान की असली हकदार है जो मानव जाति की रक्षा के लिए बिना किसी भेदभाव के शहर को सेनेटाइज़्ड करने व सफाई करने के अलावा सामुदायिक किचन के जरिये गरीबो को भोजन भी वितरित कर रही है।
वहीं नगर आयुक्त ने सम्मान पाकर गांव के बड़े बूढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए स्वच्छता के सिपाहियों का सेनानायक होने के नाते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राष्ट्रहित में जनता का सहयोग मांगा। एमएनए.सत्यप्रकाश पटेल ने लॉक डाउन का पालन कर लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने की नसीहत दी और कहा कि इसके बाद ही कोरोना वायरस को हराया जा सकता है।इस दौरान नगरीय सीमा में शामिल गढ़िया एलमपुर और सारसौल में नगर आयुक्त के निर्देश पर युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन और साफ सफाई का अभियान चलाया गया जिसमें 50 सफाई कर्मचारियों की चार टीम,दो फॉगिंग मशीन,दो स्प्रे मशीन तथा दो जेटिंग मशीनों से गांव में फागिंग और सैनिटेशन किया गया।यहां नालियों की तली झाड़ सफाई कराते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जगह-जगह कराया गया।खास बात ये है कि सत्य प्रकाश पटेल के साथ जोनल स्वच्छता अधिकारी महेंद्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक बिशन सिंह व मीडिया सहायक एहसान रब आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment