कालाबाजारी की आशंका पर गुटखा कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा।


शाहिद हुसैन मंसूरी/भीलवाड़ा - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये लम्बे समय से लगाये गए लोकडाउन का फायदा उठाने के लिये कालाबाजारी करने वालो में होड़ सी मची हुवी है।
भीलवाड़ा में एक ऐसे ही गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों  को देखते हुवे कार्यवाही को अंजाम दिया
इसके चलते विभागीय टीम ने शास्त्रीनगर  ऑफिस व बड़ला चौराहा स्थित एक आवास के साथ ही अन्य ठिकानों पर कार्यवाही शुरू की है ।करीब 3 घण्टे की कार्यवाही के दौरान दस्तावेजों के साथ स्टॉक माल की भी जांच की गई । जिसमें गहन जांच करने के बाद अनियमितता पायी जाने पर पूर्ण रूप से कार्यवाही की जाएगी।

Comments