चिकित्सा विभाग की चूक से भरतपुर पॉजिटिव युवक को भीलवाड़ा पॉजिटिव बताया।
भीलवाड़ा (शाहिद हुसैन मंसूरी ) - जयपुर के SMS अस्पताल की एक बड़ी चूक रविवार को सामने आई। इस लापरवाही ने विजयसिंह पथिक नगर के एक युवक को पॉजिटिव बता दिया जिसके चलते बल्कि उसके पूरे परिवार सहित 50 लोगो को भी परेशानी में डाल दिया। साथ ही प्रशासन ,पुलिस व चिकित्सा विभाग को भी सतके में डाल दिया था।
बात यह थी कि पॉजिटिव युवक भीलवाड़ा की बजाय भरतपुर का था । लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही की यह गलती हुवी।
इस बात का पता चकित्सा विभाग की कोरोना जांच संबंधित रविवार देर रात जारी की गई रिपोर्ट से हुवा। रिपोर्ट में भीलवाड़ा में 28 पॉजिटिव ही बताये गए लेकिन दोपहर की रिपोर्ट में पॉजिटिव की संख्या 29 बताई गई। यह जानकारी भी सामने आई की एक ही नाम के दो व्यक्ति होने से इस तरह की गलती sms अस्पताल से हो गयी थी जिसे चिकित्सा विभाग के बड़े अधिकारी ने इस गलती को स्वीकार किया है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि भीलवाड़ा स्थित विजय सिंह पथिक नगर निवासी को संक्रमण संदिग्ध मानते हुवे होम आइसोलेट किया गया था।लेकिन इसका पालन युवक ने नही किया और दुसरो की जान को भी जोखिम में डालकर बाहर गुमता रहा । इसी को लेकर सुभाषनगर पुलिस थाने में आंसूल भंडारी के खिलाफ जानबूझकर लोगो को संक्रमित करने के प्रयास हेतु मामला दर्ज कराया।
Comments
Post a Comment