आईएफएफडीसी की सराहनीय पहल , गरीबों को राहत सामग्री किया वितरण


जगदीशपुर, अमेठी (शिवकेशशुक्ल)- कोरोना वायरस (कोविड 19) महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिए क्षेत्र में आईएफएफडीसी ने भी हाथ बढ़ाया है। ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व मजदूर तबके के जरूरतमंदों की  मदद करते दिख रहे हैं।
जगदीशपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा कचनांव में आईएफएफडीसी व प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार त्रिपाठी के संयोजन में सोशल डिस्टेन्ट को ध्यान रखते हुए 75 गरीब व जरूरत मन्द लोगों को राशन, व दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया। राशन किट बाटते हुए  लोगों को बताया गया की सभी एक दूसरे से कम से कम 02 मीटर की दूरी बनाए रखें ,जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण ना हो सके और जागरूक रहने की सलाह भी दिया ।
आईएफएफडीसी के पूर्व अध्यक्ष गुरु प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि पूरे देश में कोरोना वायरस के खतरे को लेकर लॉक डाउन किया गया है लोग घर में बैठे है उनके कमाने खाने के लाले पड़े हुए उन्ही लोगो की सेवा में आप लोगों के लिए मैं हाजिर हूँ ,उन्हें अपने परिवार की तरह हम और हमारे साथियो द्वारा उनकी सेवा की जाती रहेगी।बस सभी लोग लकड़ाउन का पालन करें और घर मे रहे ,सुरक्षित रहे। इस मौके पर आर.के.द्रिवेदी, चक्रधर द्विवेदी, अशोक सिंह चन्द्रिका प्रसाद त्रिपाठी सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments