डीएम ने गेंहू की क्रॉप कटिंग का औचक निरीक्षण किया - शाहजहाँपुर
शाहजहाँपुर (शिवांस दिक्षित) - जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने विकास खण्ड निगोही के पैना बुजुर्ग गांव में गेंहू की क्रॉप कटिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकरी ने कहा कि गेंहू की क्रॉप कटिंग इस लिए कराई जाती है ताकि गेंहू की उपज का औसत निकला जा सकें। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों के हिसाब से ही किसानों की 3 वर्ष की उपज का विवरण निकाला जाता है। उसी के आधार पर अगर औसत उपज में कमी है और जो किसान बीमित अर्थात जिनका फसल बीमा है उनका बीमा मूल्य भी दिलाया जाता है। इसके अतिरिक्त सांख्यकीय आंकड़ो के लिए भी जरूरी होता है कि प्रदेश में जनपदवार वास्तव में कितनी उपज हुई हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवा सिम्मी चन्नप्पा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
Comments
Post a Comment