कोरोना वायरस महामारी व लॉक डाउन के चलते मार्च और अप्रैल माह का घरेलू बिजली का बिल माफ करें प्रदेश सरकार- इरफान मलिक।।।

 हाथरस (इरफान मालिक)- राष्ट्रीय लोकदल के छात्र सभा जिला अध्यक्ष (हाथरस) इरफान मलिक ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कोरोना महामारी के चलते मार्च और अप्रैल माह में पूरे देश में लोक डाउन  रहा उसी के चलते लोगों द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है और लोगों को कोई आमदनी भी नहीं हुई है जिसके कारण आम जनमानस की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है आम आदमी को घर का खर्चा चलाना बहुत भारी पड़ रहा है इसलिए सरकार को चाहिए कि मार्च और अप्रैल माह का बिजली का बिल माफ करें जिससे आम जनमानस को थोड़ी राहत मिल सके। मेरी प्रदेश सरकार से यही अपील है

Comments