मसीहा बने प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद बिक्रम लगातार कर रहे गरीबों की सेवा।
अमेठी (शिवकेश शुक्ला) - जिले के मुसाफिरखाना ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को मास्क, सेनिटाइजर के साथ आर्थिक मदद मुहैया कराई। अध्यक्ष प्रधान संघ आनंद विक्रम निवासी रंजीतपुर ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते चल रहे लॉक डाउन को देखते हुए जरूरतमंदों की लगातार मदद करते नजर आए।
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस समय लॉक डाउन के दौरान जनता घरों से नहीं निकल पा रही है, रोजगार सारे ठप चल रहे है, ऐसी स्थिति में जनता को परिवार चलाना संकट मय साबित हो रहा है। ऐसी कठिन घड़ी में उनकी मदद करना पुण्य का कार्य है इसलिए इनकी मदद के लिए आगे आते हुए इन्हे मास्क, सेनेटाइजर के साथ आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है।
Comments
Post a Comment