ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की इस प्रशंसनीय पहल' की चहुँओर चर्चा,मामले को जान आप भी करेंगे तारीफ.



रिपोर्ट:शिवकेशशुक्ल:अमेठी:कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी के चलते देश में लॉकडाउन करना पड़ा जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में दिहाड़ी मजदूरों के परिवारजनों को खाने तक के लाले पड़ गए हैं उनकी मदद के लिए समाजसेवी संस्थाएं अपने हाथ बढ़ा रही हैं शासन व प्रशासन द्वारा लगातार गरीबों के घर तक राशन भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लोगों को 6 माह तक फ्री बाटेंगे राशन-
वहीं अमेठी जिले के मुसाफिरखाना विकासखण्ड के नारा अढ़नपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वंशराज सिंह ने बताया कि उन्होंने आगामी 6 माह तक ग्राम सभा के गरीबों को निशुल्क राशन बंटवाने का फैसला लिया है,और इसको लेकर उन्होंने गाँव में अलाउंस भी कराया है ताकि लोगो को इसकी जानकारी मिल सके है । 
...ताकि दूर हो सके पब्लिक की परेशानी-
वंशराज सिंह का मानना है की कोरोना महामारी से लॉकडाउन में लोगों के काम बंद है,जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उनके द्वारा आगामी 6 माह तक लोगों को राहत पहुंचाने का फैसला लिया गया है और वे सभी की मदद करेंगे और राशन वितरण का कार्य जारी है।
प्रधान प्रतिनिधि की क्षेत्र में प्रशंसा- 
जानकारी के मुताबिक इस ग्राम सभा में अन्तोदय के 189 कार्ड धारक हैं, वहीं पात्र गृहस्ती के 673 कार्ड धारकों सहित जॉब कार्ड धारकों के यूनिट का भुगतान स्वयं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा वहन करने का फैसला लेकर सराहनीय कार्य किया है ।वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वंशराज सिंह के इस कदम की लोग भरपूर सराहना कर रहे है ।

Comments