भीड़ के साथ बिना माक्स के सनेटाइजरिंग करवाया गया

कायथा (कन्हैया परमार)  -  आज ग्राम कायथा में पँचायत के माध्यम से नगर में सनेटिज़रिन करवाया गया लेकिन इसमें सबसे बड़ी ला प्रवाही ये रही कि जो कर्म चारी सेनेटाइजर कर रहे थे उन्होंने ना तो अपने मुँह पर  माक्स ओर ना ही कोई कपड़ा बांध रखा था ।
जबकि देश क्या सम्पूर्ण विश्व कोरोना जैसे भयंकर वायरस से ग्रसित है स्वास्थ्य विभाग बार बार ये समझने की कोशिश कर रहा है कि मुह पर माक्स बांधना है लेकिन दूसरी तरफ ग्राम पंचायत कायथा ने स्वास्थ्य विभाग के नियमो की धज्जी उड़ा दी ।



जबकि ग्राम पंचायत का ये दायित्व है कि लोगो को माक्स के बारे में जानकारी दे।
लेकिन पँचायत खुद ही सनेटीज़रिंग बिना माक्स के करवा रही है ।
दूसरी तरफ लॉक डाउन के नियमो को भी आज पँचायत कर्मी ने तार तार कर दिया
इस विषय मे मेरे द्वारा पँचायत के रोजगार सहायक हेमन्त वर्मा से बात हुई तो उन्होंने पहले तो बात करने से मना करदिया लेकिन  बार बार प्रेशर डालने पर उन्होंने माक्स वाली बात को गलत बताया ।।


रिपोर्टर 
कन्हैया परमार

Comments