बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में था खुशी का माहौल - बाह, आगरा
बाह -कोरोनावायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से रविवार को दीपक व मोमबत्ती जलाने की अपील की गई थी लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील का अपने अपने तरीके से स्वागत किया बाह में भी जल्दी आ गए घरों की लाइट बंद करके दीपक व मोमबत्ती जलाएं और कोरोनावायरस को भगाने का दृढ़ संकल्प लिया रविवार को लोगों में काफी उत्साह व उमंग दिखाई दे रहा था वही बाह के कई गांव में दीपावली जैसा माहौल नजर आया और लोग पटाखे चलाते हुए नजर आ रहे थे।
गौरतलब है कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू करने का ऐलान किया था साथ ही लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की थी जिसके बाद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का स्वागत किया और उन्होंने जनता कर्फ्यू वाले दिन घर से ना निकलने का दृढ़ संकल्प लिया जिसके बाद प्रधानमंत्री ने लोगों के द्वारा उनकी अपील का स्वागत करने पर काफी प्रशंसा की थी वही वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर लोगों से अपील की और रविवार को उन्होंने अपने अपने घरों की लाइट बंद कर दीपक मोमबत्ती या मोबाइल की टॉर्च जलाकर सहयोग करने की अपील की थी जिसके बाद लोगों ने रविवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन किया और 9 मिनट तक अपने-अपने घरों छतों पर दीपक व मोमबत्ती जलाकर कोरोनावायरस से लड़ने का दृढ़ संकल्प लिया वही ताज नगरी में दीपक और मोमबत्ती की लाइट हर घर में दिखाई दे रही थी और प्रधानमंत्री की अपील का काफी पालन किया गया था। इसके साथ ही लोगों में खुशी का माहौल इस तरह था कि उन्होंने पटाखे चलाएं और प्रधानमंत्री मोदी के साथ कोरोनावायरस से लड़ने और इसे मिटाने की बात कही।
Comments
Post a Comment