ए बी वी पी के कार्यकर्ता मास्क बनाकर जरूरतमंदो को बांट रहे है
अमेठी (शिवकेशशुक्ल) - एक तरफ जहां देश में कोविड 19 के संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन से जनता परेशान है तो वहीं संक्रमण और न बढ़े इसके इंतजाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व मुसाफिरखाना के वार्ड नंबर 4 निवासी राहुल कौशल ने अपने साथियों के साथ घर में ही मास्क बनाकर कोरोना जैसी भयानक महामारी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को बांट रहे हैं।
उनकी इस मुहिम में उनके साथी अंशु खत्री, राम धीरज, दिनेश, प्रिंस, यीशु आदि पूरी तैयारी के साथ लगे हैं। उन्होंने घर घर जाकर व सड़क पर बिना मास्क के निकले हुए लोगों को मास्क देकर लगवा रहे हैं व अपील भी कर रहे हैं कि लोग घरों में ही रहें, कोरोना से बचना है तो घर से बाहर न निकलें।
Comments
Post a Comment