डीसीए में अचानक आग लगने से चालक ने अपनी जान बचाई


नहटौर (मौ. फैजान) । नजीबाबाद से सब्जी उतार कर मुरादाबाद लौट रही एक डीसीएम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक परिचालक नेट डीसीएम सड़क के किनारे खड़ी कर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 11:00 बजे मुंडा पांडे मुरादाबाद निवासी चालक भूरा पुत्र इकरार नजीबाबाद से सब्जी उतार कर वापस मुरादाबाद लौट रहा था। जब वह नहटौर नूरपुर मार्ग पर ग्राम आकूू  के निकट पहुंचा तो डीसीएम के वायरिंग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। चालक परिचालक ने डीसीएम सड़क किनारे खड़ी कर अपनी जान बचाई। डीसीएम उठती लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पानी डालकर आग को काबू में किया।

Comments