कायथा में मोदी जी के स्वच्यता अभियान की धज्जी उड़ती नज़र आ रही है

कन्नौज, मध्यप्रदेश (कन्हैया प्रकार) -  कायथा में मोदी जी के स्वच्यता अभियान की धज्जी उड़ती नज़र आ रही है जहां covid 19 के कहर से सम्पूर्ण विश्व परेशान है तो वही दूसरी ओर ग्राम कायथा में रहवासी बस्ती में गन्दगी ने अपने पैर पसार रखे है ।
नगर की साफ सफाई की तरफ पँचायत कुम्भकर्णी नींद से जागने का नाम तक नही ले रही है नगर की नाली पिछले 6 महीने से किसी ने साफ नही करि है तो वही दूसरी ओर ग्राम में उप स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक ही कचरे का पहाड़ लगा है ।
जिस से की ग्रामीणों में बीमारी फैलने का डर बना ही रहता है 
साफ सफाई की तरह किसी का ध्यान ही नही जा रहा है।
नगर की स्वस्च्यता की ओर ना तो प्रशाशन ओर ना ही कोई जनप्रतिनिधि का ध्यान जा रहा है 
जिस से की ग्रामीण काफी परेशान है लेकिन ग्राम पंचायत को इन सब बातों से कोई फर्क नही पड़ता।
गाँव के प्रमुख मार्गों पर गन्दगी इतनी जमी होने के कारण गांव में कही गम्भीर बीमारियां पनप सकती है ।

Comments