कोरोना वायरस के खिलाफ पीएम मोदी जी के एक्शन पर खरा उतरने की सभी देश वासियों से अभिनंदन चौधरी ने
*कोरोना वायरस के खिलाफ पीएम मोदी लगातार एक्शन ,जानिए 5 अप्रैल को क्या करना होगा*
मानव जाति के लिए चिंता का कारण बने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के तेज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया।पीएम ने कहा, कोरोना वायरस ने हमारी आस्था, परंपरा, विश्वास, विचारधारा पर हमला बोला है। हमें इन्हें बचाने के लिए सबसे पहले कोरोना वायरस को परास्त करना है। आज आवश्यकता है कि सभी मत, पंथ, विचारधारा के लोग एकजुट होकर कोरोना महामारी को परजित करें। पीएम ने कहा कि 5 अप्रैल रविवार को रात नौ बजे घर की सभी लाइट्स बंद करके दीपक मोम बत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। 9 मिनट तक ऐसा करना है। यह प्रकाश उजागर करेगा कि कोरोना के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ रहे हैं।
*पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें*
आपने जिस प्रकार 22 मार्च रविवार के दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया वो भी आज सभी देशों के लिए एक मिसाल बन गया है। आज कई देश इसको दोहरा रहे हैं। ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने अपने घरों में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का।हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन, ईश्वर का ही रूप होती है। इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो, तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए।
*लगातार एक्शन में पीएम मोदी*
कोरोना वायरस के खिलाफ पीएम मोदी लगातार एक्शन में हैं। उनके उठाए कदमों की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। गुरुवार को उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की थी। इस दौरान पीेसभी मुख्यमंत्रियों को अलर्ट किया है कि टेस्टिंग, आइसोलेशन और क्वारंटाइन पर पूरा ध्यान केंद्रित करें तथा कोरोना के लिए डेडिकेटेड अस्पताल तैयार करें। पीएम ने राज्यों से 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद की स्थिति पर भी सुझाव मांगा है। उन्होंने हालात को देखते हुए ऐसी संयुक्त रणनीति तैयार करने को कहा जिससे चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन से बाहर आया जाए। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने दूसरी बार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोरोना पर चर्चा की। उन्होंने कुछ देशों में कोरोना का प्रकोप दोहराने की आशंकाओं पर आगाह करते हुए कहा कि भारत को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।मोदी ने कहा कि ऐसी रणनीति बनाई जानी चाहिए जिससे लॉकडाउन खत्म होने के बाद सब कुछ चरणबद्ध तरीके से बहाल हो। माना जा रहा है कि उस समय के हालात और विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इस पर काम होगा। इस बीच, प्रधानमंत्री ने शारीरिक दूरी बनाए रखने से संबंधित निर्देशों के पालन पर भी जोर दिया।
मैं अभिनंदन चौधरी गवर्नमेंट ऑफीसर व मीडिया प्रभारी
Comments
Post a Comment