कोरोना के चलते लॉकडाउन में गरीबो में बांट रहे है खाना!
जैसा कि आप सभी को पता है की करोना जैसी महामारी देश ही नहीं पूरे विश्व में यह महामारी फैल चुकी है और उसी के साथ सरकार के आदेशानुसार लाकडाउन का भी आदेश है। और जिससे हमारे गरीब भाइयों जो कमा कर अपना पेट भरते थे उन जैसे लोगों को ना खाने की सुविधा है और ना ही कोई कमाने का किसी तरीके से वह अपना जीवन यापन करते हैं और इस घड़ी में तो वह अपना पेट भरने के लिए तरस रहे हैं तो इस स्थिति में आज हम युवा साथियों ने घर पर पूड़ी और सब्जी का पैकेज बनाकर प्रयागराज के प्रसिद्ध है संगम तट के किनारे जहां तक अभी तक सरकार की भी कोई मदद नहीं पहुंची तो आज हम लोग उन गरीबों के लिए खाने की सामग्री वितरण किया । और उनसे संकल्प लिया कि आप लोग कभी भूखे नहीं रहेंगे हम आप लोगों के साथ है इस दुख की घड़ी में । जिसमें मौजूद रही बड़ी बहन नीलम विश्वकर्मा ( समाजसेवी) जी , विवेक विश्वकर्मा ( समाजसेवी) , सुमित विश्वकर्मा , देवा श्रीवास्तव , श्रेयांश जैसे तमाम साथियों के साथ गरीबो का पेट भरने का काम किया ।।
पंकज मनु विश्वकर्मा (एडवोकेट)
प्रत्याशी स्नातक विधायक
इलाहाबाद झांसी खंड
Comments
Post a Comment