रानी‌गंज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने लोगों को बांटा खाने का पैकेट



जगदीशपुर-अमेठी:रिपोर्ट:शिवकेशशुक्ल
कोरोना वायरस कोविड 19 से बचाव करने के
 लिए लाकडाउन के चलते पूरे देश में यातायात बंद है। इसके कारण दूसरे राज्यों व अन्य जनपदों से लोग भूखे प्यासे पैदल व वाहनो से होकर गुजर रहे हैं। इस बात को देखते हुए नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल रानीगंज द्वारा भूखे प्यासे लोगों की सहायता करने के लिए आगे आया है।
सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी व रानीगंज के व्यापारियों के प्रयास से अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर दूसरे राज्यों व अन्य जनपदों से  पैदल व वाहनों गुजर रहे लोगों को खाने के पैकेट एवं पानी  उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात कोतवाली जगदीशपुर के पुलिस कर्मी द्वारा सहयोग कर खाने के पैकेट बाटे। नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गोकुल चन्द्र ने बताया कि लॉकडाउन के चलते उनकी ओर से भूखे लोगों को प्रतिदिन खाने के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। व्यापार मंडल ने मार्गों पर गुजरने वाले राहगीरों को संयुक्त रुप से भोजन के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर गंगाराम कौशल, सचिन शर्मा, सोहराब खान पत्रकार , रमेश मौर्य,  नीरज कौशल, प्रदीप प्रजापति, अरूण कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments