एक मीटर की दूरी बनाकर बाटा गया राशन - मोहम्मद फैजान की रिपोर्ट
नहटौर। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के चलते हुए सरकार द्वारा प्रतिमाह 5 तारीख से बटने वाला राशन 01 तारीख से ई- पाश मशीन द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस दौरान राशन की दुकानो पर लगने वाली भीड़ को नियन्त्रित करने एवं आपसी दूरी बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया।
लोक डाउन के चलते घरों में कैद लोगों को 5 दिन पूर्व से ही राशन वितरण करने का सरकार के निर्णय के तहत नगरीय, ग्रामीण के राशन डीलरों ने सुबह से ही अपनी दुकानें खोल ली थी। उन्होंने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए दुकान के बाहर 1 मीटर की दूरी पर गोले बनाए और उपभोक्ताओं से उनमें खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा।
2 घंटे ईपास मशीन चलने के बाद पूर्ण रूप से बंद हो गई। जिस कारण काफी उपभोक्ताओं को बिना राशन के खाली हाथ घर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने महामारी को देखते हुए जिलाधिकारी से मशीन द्वारा राशन बटवाने की बंद करने की मांग करते हुए तीन महत्वपूर्ण रूप से रजिस्टर द्वारा मैनुअल वितरण कराने की मांग की ताकि उन्हें आराम से राशन मिल सके।
Comments
Post a Comment