भुखे प्यासे जा रहे लोगों को पुलिस व पत्रकारों ने खाने के पैकेट बाटे
मोहम्मद फैजान की रिपोर्ट
नहटौर। । लॉक डाउन के दौरान सोमवार को अपने घरों को पैदल जा रहे भूखे प्यासे लोगों को पुलिस व पत्रकारों ने भोजन कराया। भोजन पाकर लोगों ने पत्रकारों व पुलिस को मन से दुआएं दी। मालूम है कि देश में 21 दिन का लॉक डाउन है और दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, पानीपत, पंजाब, मेरठ आदि स्थानों से सवारी ना मिलने के कारण लोग पैदल ही अपने घरों को जा रहे हैं उन्हें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।
लोक डाउन के चलते सभी ढाबे, होटल, दुकाने बंद होने के कारण उन्हें खाने के लिए कुछ नहीं मिल पा रहा है और वह भूखी अपने घरों को जाने की ओर मजबूर है। हल्दौर चौराहा स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात शहर इंचार्ज आशीष तोमर ने लोगों को भूखे जाने की बात पत्रकारों से बताई, किए पर रवि गांधी, शब्बू मंसूरी, सलीम सिद्दीकी, विपिन वर्मा, ऋषभ जैन, नीरज भारद्वाज, कुलबीर चौधरी, अनवर अहमद, संजय शर्मा, परवेज दानिश, डॉ शशांक गोतम, आदि ने पैदल जा रहे लोगों को खाने के पैकेट बांटे।
Comments
Post a Comment