YES Bank: जनता का पैसा सुरक्षित, कोई नुक़सान नहीं होगा- सीतारमण

यस बैंक के संकट में होने की ख़बर आने के बाद शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि यस बैंक के हर जमाकर्ता का धन सुरक्षित है. रिज़र्व बैंक ने मुझे भरोसा दिलाया है कि यस बैंक के किसी भी ग्राहक को कोई नुक़सान नहीं होगा.''


Comments