मुझसे जो प्रश्न UPSC के INTERVIEW में पूछे गए - अंजली
1.प्रथम चरण
मेरा साक्षात्कार द्वितीय पाली में था, मैं अपने रूम से एक उम्मीद लेकर 11 बजे निकला कि आज का दिन मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा सफर की शुरुवात GTB नगर मेट्रो स्टेशन से की और अंत हुआ KHAN मार्केट मेट्रो स्टेशन पर उसके बाद पैदल यात्रा शुरू जो UPSC भवन धौलपुर हाउस शाहजहां रोड पर रुकी जैसे-जैसे नजदीक पहुँच रहा था धड़कन उतनी ही तेज हो रही थी लेकिन पहले से मौजूद भीड़ को देखकर अब मैं खुद को सहज महसूस कर रहा था तभी एक सीनियर मिले जो प्रथम पाली में साक्षात्कार देकर आये थे उन्होंने बोला आओ खड़े हो एक फोटो तो खींच दु बहुत लोग आते हैं यहाँ इसी उम्मीद से कि यहाँ जो फ़ोटो क्लिक किया गया हैं वही एक दिन अखबार में छपे इसी उम्मीद से फ़ोटो हमने भी क्लिक करवा ली और उनसे ये भी पूछा कि क्या-क्या प्रश्न पूछे आपसे तभी एक गब्बर की तरह आवाज आती हैं और वो आवाज होती हैं UPSC भवन के गॉर्ड की चलिए सभी लाइन में लगिये सभी अभ्यर्थी लाइन में लग गए और धड़कन अब इतनी तेज हो गयी मानो कि धावक बोल्ट दिल के अंदर दौड़ रहा हैं अंदर पहुँचे सभी ने अपने-अपने कागजात देखे और अब सिलसिला शुरू हुआ ग्रुप बनने का यानी कि किस अभ्यर्थी का किस बोर्ड मे नम्बर आएगा मेरा नंबर बी०एस०बस्सी सर के बोर्ड में आया सुनते ही ऐसा लगा मानो कि दिल बाहर न निकल आये 4 नंबर था और नंबर आया लगभग दोपहर के 2:40 PM पर आवाज आई नेक्स्ट संदीप सिंह प्रतिउत्तर में हमने कहा जी सर,बोले जाईये अंदर...!!
2.दूसरा चरण
मैं गया सबसे पहले मैंने अंदर आने की अनुमति मांगी और मुझे अनुमति मिली मैंने सभी को गुड आफ्टरनून बोला बोर्ड के सदस्यों ने कहा बैठिये मैं बैठ गया..!!
3. चरण
शुरू हुआ प्रश्नों का सिलसिला और अब मैं खुद को बहुत सहज महसूस भी कर रहा था बोर्ड ने कहा अच्छा तो आप आगरा से हैं हमने कहा जी सर,
अब प्रश्न
1.आगरा क्यों प्रसिद्ध हैं?
2. मुग़लो ने आगरा को ही क्यों चुना अधिकतर इमारते और राजधानी बनाने के लिए?
3. 1526 से 1857 के मुग़लो के कार्यकाल में सिर्फ 2 शासक ही 100 वर्ष पूरे करें इसके क्या कारण थे?
4. पश्चिम एशिया और मध्य एशिया के देशों में आपस में सबसे अधिक संघर्ष क्यो रहता हैं?
5. गाँधी & मार्क्स
6. चम्बल नदी के किनारे ही सबसे अधिक डकैत क्यों रहते थे या हैं इसके कारण बताइये?
7. भारत-अमेरिका सम्बद्ध और ईरान पर इसका प्रभाव
8. भारतीय अर्थव्यवस्था अवमंदन की स्थिति में क्यों हैं इसके क्या कारण हैं?
9. आप IAS क्यों बनना चाहते हैं?
10. बिहार और उत्तर प्रदेश से सदैव प्रवासन होता हैं बल्कि अन्य राज्यो में उत्प्रावसन होता हैं..?
11. क्रॉस क्वेश्चन उत्तर भारतीयो पर ही हमलों की संख्या अधिक होती हैं ऐसा क्यों..?
12. कोरोना वायरस विस्तार से बताईये??
13. CAA, NRC, NPR में क्या सम्बद्ध हैं तीनो एक दूसरे से कैसे जुड़े हैं और किस प्रकार अलग हैं?
14. आपकी नजर में सबसे बड़ी समस्याएं क्या है देश की?
15. सँसद से प्रश्न थे बेसिक?
16. आप जिले के जिलाधिकारी हैं और आपको पता लगता हैं कि एक गाँव में PDS का वितरण सही से नही हो रहा हैं आप गांव जाते हैं और सभी लोग आप पर आरोप लगाते हैं इसमें आपकी स्वयं की जिम्मेदारी हैं सभी लोग आपको घेर कर नारेबाजी करने लगते हैं तभी एक युवक आकर आपको थप्पड़ मार देता हैं आप क्या करेंगे???
17. आपने वैकल्पिक विषय के रूप में इसी विषय को क्यों चुना???
18. DAF से भी बहुत प्रश्न पूछे थे?
मित्रों प्रश्नों का क्रम ऊपर नीचे हैं
साक्षात्कार लगभग 30 से 35 मिनट चला बोर्ड का रवैय्या बहुत ही अच्छा लगा बहुत साथ दिया बोर्ड ने अंत में आखिरी प्रश्न था बस्सी सर का आप IPS हैं और दंगे हो रहे हैं लोग कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं आप कानून व्यवस्था और मानवाधिकारो के बीच कैसे सामन्जस्य स्थापित करेंगे?
लग रहा था कि अब कब यहाँ से बाहर जाऊ तभी सस्सी सर ने कहा Thanku Sandeep आप जा सकते हैं अंदर ही अंदर जल्दी से बोला जय श्री राम भागो यहाँ से बाहर आते ही एक कोल्ड ड्रिंक, बर्गर और एक ××××× पी तथा उसके बाद फ़ोटो खिंची जो फाइनल रिजल्ट के बाद अपलोड करूँगा फिर वहीं से मेट्रो पकड़ कर शुरुआत वाला सफर शुरू किया वापस आने के लिए....👍
मेरा माध्यम हिंदी था...
आप सभी साथियों का बहुत बहुत शुक्रिया
Comments
Post a Comment