सोरांव में नीरज मिश्रा की हत्या के विरोध में परिजन और वकील जुटे , चक्का जाम - Indian Public News

प्रयागराज (दुर्गेश विश्वकर्मा)  -  सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर बुधवार की शाम जबर्दस्त बवाल हो गया। सोरांव में नीरज मिश्रा की हत्या के विरोध में परिजन और वकील जुटे थे। वे चक्का जाम प्रयास कर रहे थे तभी पुलिस सबको थाने पकड़ ले गई। पता चलने पर बड़ी संख्या में वकील पहुंचे और वहां जमकर कहासुनी हुई। बाद में पुलिस ने परशुराम सेना के विमल तिवारी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
सोरांव में नीरज मिश्रा की हत्या में पुलिस ने एक को पकड़कर मामले का खुलासा किया था। बताया था कि दोनों में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी में नीरज हत्या कर खेत में दफ्न कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया लेकिन घर वाले इससे संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं। उन्होंने कई जगह शिकायत भी की है।

बुधवार की शाम परिजनों के साथ परशुराम सेना के विमल तिवारी तथा कुछ वकील सुभाष चौराहे पर इकट्ठे हुए और प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम का प्रयास किया। यह देखते हुए वहां फोर्स बुला ली गई। सबको पकड़कर थाने ले जाया गया। पता चलते ही थाने पर काफी संख्या में वकील इकट्ठे हो गए। वहां जमकर विवाद और कहासुनी हुई। वकीलों का मामला देखते हुए पुलिस ने उस समय तो सबको छोड़ दिया लेकिन बाद में परशुराम सेना के विमल तिवारी तथा अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

Comments