देशी कट्टा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार - Indian Public News

बारां , राजस्थान (रविन्द्र कहार) -  जिले के सीसवाली पुलिस ने अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सीसवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर देशी कट्टा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्यवाही की।
 सीसवाली सहायक थानाधिकारी रघुनंदन मालव ने बताया की शुक्रवार  सायं को ढीबरी रोड पटपडा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात व्यक्ति किसी हथियार के साथ खड़ा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर राजेश सिंह एएसआइ, कंवर सिंह हेड कांस्टेबल, विजेन्द्र सिंह कांस्टेबल,मय जाप्ते के पटपडा पेट्रोल पंप के पास ढीबरी रोड पर पहुंच कर हुलिया के आधार पर  पुछताछ पर कपिल पुत्र श्यामलाल उर्फ साहबलाल जाति मीणा निवासी विनायका पुलिस थाना ईटावा बताया गया । जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा पाया गया जिसको गिरफ्तार कर देशी कट्टा की खरीद के बारे मे पूछताछ कर उक्त कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

रिपोर्टर
रविन्द्र कहार
राजस्थान

Comments