प्रतापगढ़: लाइनमैन की मौत में एसडीओ, जेई समेत तीन पर - Indian Public News


प्रयागराज (दुर्गेश विश्वकर्मा) -  देल्हुपुर के नरसिंहगढ़ में करंट की चपेेट में आने से मृत संविदा लाइन मैन का शव घर पहुंचने पर
हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से मृत संविदाकर्मी लाइनमैन का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों में जेई के रवैये पर आक्रोश था। पुलिस ने एसडीओ, जेई समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हालांकि शव के साथ पहुंचे एसडीओ विद्युत ने परिवार के लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और पांच लाख रुपये का चेक मृतक लाइनमैन की पत्नी को सौंपा। मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर निवासी अवधेश उर्फ सत्यम विश्वकर्मा (30) पुत्र अवधनाथ संविदाकर्मी लाइनमैन था।
शनिवार को वह नरसिंहगढ़ पूरे रामसहाय में हाईटेंशन लाइन ठीक कर रहा था। मौके पर दूसरे कर्मचारियों के साथ जेई भी मौजूद थे। विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन होने के बावजूद अचानक लाइन में करंट आ गया।
जिसकी चपेट में लाइनमैन सत्यम आ गया। आनन-फानन में आसपास के लोग उसे लेकर प्रयागराज भागे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद जेई साधूराम भाग निकले। जिससे लोगों में आक्रोश रहा। रात में ही मृतक के भाई वेद प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ विद्युत, जेई साधूराम व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रविवार दोपहर बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग जमा थे। मृतक की पत्नी वंदना को क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा के भाई अजय ओझा ने 11 हजार रुपये दिया। जबकि एक्सईएन विद्युत रानीगंज ने पांच लाख रुपये का चेक पत्नी वंदना को दिया। एक्सईएन ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हरसंभव मदद की जाएगी।

रिपोर्टर
दुर्गेश विश्वकर्मा

Comments