किराना की दुकान में सेंधमारी, हजारों का माल पार - Indian Public News
प्रयागराज (दुर्गेश विश्वकर्मा) - बहरिया थाना के दोनइया चौराहे पर स्थित किराना की दुकान में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध मारकर 20 हजार नकद व लाखों कीमत का सामान उठा ले गए।
बहरिया थाना क्षेत्र के सातनपुर निवारी राजू गुप्ता की दोनइया चौराहे पर किराना की दुकान है। रोज की तरह शाम वह दुकान बंदकर घर आ गया। रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए।
गल्ले में रखा हुआ करीब बीस हजार रुपये नकद व किराना के सामान उठा ले गए। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों ने फोन द्वारा सूचना देकर राजू गुप्ता को बुलाया। सुबह राजू दुकान खोला तो अंदर के हालत देखकर हक्का-बक्का रह गया।
उसने तुरंत बहरिया पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करके चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। बता दें कि एक वर्ष पहले भी इसी दुकान से चोरों ने लाखों रुपये के सामान व नकदी उठा ले गए, लेकिन तब तक उस का भी खुलासा नहीं हो सका।
Comments
Post a Comment