नवयुग इंडस्ट्री कम्पनी, सिडकुल, हरिद्वार ने कर्मचारियों का ईपीएफ जमा नही कराया है। - Indian Pubic News

हरिद्वार, उत्तराखंड-     सिडकुल, हरिद्वार में नवयुग इंडस्ट्री कम्पनी, प्लॉट न० 256 के कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक हमारा ईपीएफ जमा नहीं हुआ। कर्मचारियों का  जुलाई 2019 के बाद का  ईपीएफ है जो NIC ने नही जमा कराया है। 


कंपनी के एचआर एवं मैनेजर सचिन उपाध्याय से बात की तो उन्होंने बताया कि तुम्हारा ईपीएफ जनवरी 2020 से पहले जमा हो जाएगा ।  लेकिन उसके बाद कर्मचारियों ने जब अपना EPF चेक कराया तो पता चला कि समस्या ज्यो की त्यो ही है। सभी कर्मचारियों की पासबुक जीरो ही मिली। किसी एक में भी कोई एंट्री नही होई। कर्मचारियों के नाम हिमांशु धारियां, गोविंद कुमार, दीपक कुमार,  सोमबीर, शिवराज वर्मा, राशिद अली, सचिन कुमार  आदि इन कर्मचारियों का किसी का भी ईपीएफ जमा नहीं हुआ है। इन सभी कर्मचारियों का कहना है कि कम्पनी इनका ईपीएफ जमा कराये अन्यथा सभी कर्मचारी हड़ताल व धरना देने से भी नही चुकेंगे।

रिपोर्टर
सचिन कुमार
हरिद्वार, उत्तराखंड

Comments