आप ने नगर निगम पर कार्यवाही की मांग की लेकर डीएम को दिया ज्ञापन
अलीगढ़ - आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों रामघाट रोड स्थित रघुवीर बाल मंदिर के निकट नगर निगम की लापरवाही के चलते हुए हादसे के विरोध में डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि हादसे के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज अहमद ने बताया कि रोड पर गटर का ढक्कन खुला छोड़ दिया गया था। जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई। जिला अध्यक्ष परवेज अहमद ने मांग की कि मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस मौके पर जिला महासचिव हेमेंद्र कुमार, नदीम अंजुम, जितेंद्र शर्मा, संजीव कौशिक, रवेंद्रपाल, ठा. नरेंद्र सिंह, हाजी जावेद अख्तर, उबैदुल्लाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment