अवैध खनन में मऊ कोतवाली पुलिस की संलिप्तता की खबर लिखने से नाराज़ मऊ कोतवाल ने पत्रकार अभद्रता की
मामला मऊ बस स्टैंड का है पत्रकार श्री चन्द्र तिवारी सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ा कर एक दुकान से एक घरेलू सामान ले रहे थे तभी मऊ कोतवाल सुभाष चन्द्र चौरसिया ने मोटरसाइकिल का बहाना लेकर उक्त पत्रकार को भद्दी भद्दी गालियां दी और फर्ची मुकदमे में फसाने की धमकी दी मामला गंभीर होने पर मऊ के वरिष्ठ पत्रकरों सहित सभी पत्रकारों ने मऊ उपजिाधिकारि को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर भारत को संबोधित एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मऊ कोतवाल सुभाष चन्द्र चौरसिया के खिलाफ कार्रवाई हेतु आग्रह किया गया इसके पश्चात आग्रिम कार्यवाही हेतु चित्रकूट एसपी, डीआईजी, आईजी जोन इलाहाबाद के सक्षम एक ज्ञापन कार्यवाही हेतु सौंपा जाएगा, पत्रकार ग्रुप का वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी प्रदेश सचिव ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने किया
अन्य पत्रकारों में अवध नरेश त्रिपाठी, शुशील कुमार त्रिपाठी गोलू दीव्वेदी,मोनू दिवेदी, नरेंद्र खरे, जावेंद्र पांडेय,ज्ञानचंद्र शुक्ल, विष्णु देव त्रिपाठी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।।_
*दिल्ली क्राइम प्रेस ओमप्रकाश चित्रकूट उत्तर प्रदेश*
Comments
Post a Comment