पुलिस प्रशासन ने लोगों से मांगे एएमयू और ऊपरकोट बवाल से संबंधित साक्ष्य


अलीगढ़ - पिछले दिनों अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ एएमयू और 23 फरवरी को ऊपरकोट, बाबरी मण्डी में बवाल हुआ था। इन मामलों की जांच एसपी क्राइम अलीगढ़ डॉ. अरविन्द के पर्यवेक्षण में एसआईटी द्वारा की जा रही हैं। इन मामलों से संबंधित आडियो, वीडियो, सीसीटीवी फुटैज, फोटो व अन्य कोई जानकारी हो तो वह एसपी क्राइम को उपलब्ध करा सकता है। इस प्रकार की कोई भी सूचना या ऑडियो, वीडियो की जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Comments