होली त्यौहार के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जन संवाद, पैदल मार्च व वाहन चेकिंग- भोपाल


भोपाल : दिनाँक 08 मार्च 2020 - वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में होलिका दहन, धुलहँडी व चल समारोह/जुलूस के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों द्वारा थाना मोहल्ले, कॉलोनियों में आमजन, व्यापारीगण व होली समिति, शांति सुरक्षा समिति के साथ संवाद आयोजित किया गया जिसमें संवाद होली का त्यौहार भाई-चारा, सद्भावना व शांतिपूर्ण तरीके मनाने हेतु अपील की गई साथ ही होलिका दहन, धूलहंडी, चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस का सहयोग करने व किसी भी अफवाहों पर ध्यान नही देने व पुलिस को सूचना देने हेतु आगृह किया गया। पुलिस का विशेष सहयोग हेतु नगर/ग्राम रक्षा समिति को आवश्यक सुझाव व दिशा निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त जन संवाद में व्यापारीगण व आमजन से *"भोपाल आई"* के बारे में चर्चा सुरक्षा व्यवस्था हेतु कॉलोनी, मोहल्लों, संस्थानों  में सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उन्हें भोपाल आई में रजिस्टर्ड करवाने हेतु आगृह किया गया। आमजन को महिला अपराध व बाल्य अपराध की रोकथाम एवं जागरूक रहने हेतु सुझाव दिए गए।
थाना प्रभारी व स्टॉफ द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजार व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई। इस दौरान आमजन व व्यापारीगण से सुरक्षा व त्यौहार को लेकर चर्चा की व समस्या पूछी गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर बेरिकेडिंग कर संदिग्धों व वाहनों की चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त होटल, लॉज, कलारी, रेस्टोरेंट, बैंक, एटीएम, धार्मिक स्थल आदि चेक किये गए।

मैत्री मोबाइल टीम ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, बाजार व संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई। इस दौरान महिलाओं/युवतियों से चर्चा कर आत्मरक्षा व जागरूक रहने हेतु टिप्स दिए एवं बाजार में खरीददारी करते समय व रुपये के लेनदेन करते समय विशेष रूप से सतर्क रहने हेतु सलाह दी गई एवं आपातकालीन नम्बर शेयर किए गए।

Comments