देवधाम झाङोता - सभी समाजबंधु भगवान देवनारायण के बताये रास्ते पर चले

सकतपुर , बारां राजस्थान, (मुकेश कुमार गोचर)   - बैहतर शिक्षा ,उत्कृष्ठ विचार एवं सामाजिक एकता से ही गुर्जर समाज का विकास संभव है,सुन्दर विचार एवं कर्म साधना से ही हम मौजूदा व्यवस्था में ही सुन्दर समाज का निर्माण कर सकते है 
,यह विचार सुल्तानपुर , दुधियाखेडी माता जी कनवास, बोरीना कला सांगोद, अरण्डखेडा केथुन, बकानी , रगंबाडी कोटा आदि स्थानो से शनिवार को  देवधाम झाङोता पहुंची पदयात्रा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेम गुर्जर जिला परिषद् सदस्य व भाजपा जिलामहामंत्री कोटा  ने अपने संबोधन में कहै,गुर्जर ने कहा की अतीत में जाकर देखे तो इस संसार को नेतृत्व प्रदान करने वाला समाज आज बहुत पिछङ रहा है वर्तमान में दो व्यवस्था है ,एक ऊपर की व्यवस्था एंव दूसरी नीचे की व्यवस्था इस मौजूदा व्यवस्था में गुर्जर समाज को ताकतवर बनाना चाहते होतो सभी समाजबंधु  भगवान देवनारायण के बताये रास्ते पर चले ,क्योंकि भगवान देवनारायण ने भी दीनहीन,कोढियों का छुआछुत मिठा उनको एक समान बनाकर सबके दुख दूर किये है ,गौ रक्षा की है ,इस समाज में जन्में पन्नाधाय का इतिहास भी त्याग एवं बलिदान का रहा है ,यह हमारा सोभाग्य है, कि हमारे कुल में ईश्वर का अवतार हुआ है अन्त में कहा कि देश व समाज के लिए लङने के लिए अपने बच्चों को एकता की भावना से समाज में रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अवश्य दिलाये ,कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए भीमराज गुर्जर सिमलिया  वाइस चेयरमैन कोटा फलमंडी  ने कहा शिक्षा के क्षैत्र में गुर्जर समाज पिछङा हुआ है,इस लिए शिक्षा का महत्तव समझे ओर बच्चों को शिक्षित करे  ,कार्यक्रम के शुरु होने से पहले देवनारायण पुण्यार्थ समिति कि और से अध्यक्ष बसन्त लाल गुर्जर दरा  सहित सभी सदस्यों व सरपंच वीरेन्द्र सिंह गौड ने अतिथियों का फुलमालाये पहना कर स्वागत किया कार्यक्रम मे पांच  हजार के लगभग महिला पुरुष उपस्थित थे भीङ को देखते हुए कार्यक्रम मे सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोठपुर एसएचऔ विजेंद्र सिंह जादौन  मय जाब्ते के साथ तेनात रहै  , , 


Comments