भाजपा नेताओं ने गिराया राजनीति का स्तर : परवेज अहमद
अलीगढ़ - कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सबको अलीगढ़ की खुशहाली और अमन चैन बरकरार रखने के लिए आपसी भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मिलकर काम करें।
हमें हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई-भाई के नारे को साकार करना है। हमें किसी भी धर्म के लोगों के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना है। तनावपूर्ण स्थिति रोजगार की दुश्मन है क्योंकि हम सभी एक दूसरे से कारोबारों के माध्यम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भड़काऊ बयान देने वाले हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य व हिंदूवादी नेता अशोक पांडे जैसे माहौल खराब करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। भाजपा सांसद व विधायकों को भी नामजद अपराधी लोगों का खुलकर समर्थन नहीं करना चाहिए तथा जेल प्रशासन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने राजनीतिक स्तर गिरा दिया है। प्रशासन को निष्पक्ष कार्यवाही करनी चाहिए किसी के अनावश्यक दबाव में नहीं आना चाहिए।

Comments
Post a Comment