लगता है प्रकृति हो गयी है नाराज, एक तरफ कोरोना तो दुसरी ओर बेमौसम बरसात ने ढाया कहर - राजस्थान

सकतपुर, बारां राजस्थान (मुकेश कुमार गोचर) - कस्बे सहित आसपास के अनेक गांवो मे गुरुवार रात 11 बजे से ही मोसम खराब हुआ ओर तेज हवाओ के साथ छींटे आते रहे ओर उस के बाद शुक्रवार सवेरे चार बजे से एक बार फिर तेज हवाओ के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ !
जो रूकरूक कर कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का दौर सुबह छह बजे तक जारी रहा , बारिश होने से फसलो मे नुकसान हुआ तो धरती पुत्र किसानो के चेहरो पर छाई  मायूसी बारिश होने से धरती पुत्र किसानो के अरमानो पर पानी फिर गया है, क्योंकि इस समय क्षेत्र मे लहसुन की खुदाई व धनिया, चना कि फसलो कि कटाई का कार्य चल रहा है, 
वही गेंहू की फसले तेज हवाओ के साथ बारिश होने से आढी पड गई है, जानकारी के अनुसार किसान बिरधीलाल सुमन, सत्यनारायण बैरागी, पकंज शर्मा, मुकेश सोनी, सत्यनारायण पोटर  आदि किसानो ने बताया कि तेज हवा ओ के साथ बारिश होने से फसलो मे नुकसान हुआ है, 
वही रात्रि के समय खेतो पर रखवाली कर रहे किसान भी तेज हवा ओ के साथ बारिश होने से खासे परेशान हुए वही शुक्रवार सुबह से ही सर्द हवा ओ के चलने से मौसम ठंडा हो गया है  फोटो, कस्बे मे बारिश होने से खेतो मे आढी पडी फसले

Comments