भेष बदलकर राशन की दुकान का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एस एसपी

ग्राहक.. आटा क्या किलो है..?
दुकानदार.. जी 40 रुपये किलो , 
ग्राहक.. इतना महंगा क्यों दे रहे हो भैय्या अभी तो DM साहब बोले है 25 रुपये किलो है आटा..
दुकानदार.. तो जाइये आप DM साहब से ही खरीद लीजिये...
ग्राहक ... अच्छा चावल कैसे किलो है..?
दुकानदार.... चावल 50 रुपये किलो ....
ग्राहक... भैय्या बहुत महंगा दे रहे हो कुछ कम कर दो
दुकानदार... अब आप जाकर DM साहब से ही खरीदिये हम इससे कम में नही दे पायेंगे..।
अब दुकानदार को क्या पता था कि सामने वाले ग्राहक DM वाराणसी और SSP वाराणसी हैं जो उनके जैसे मुनाफाखोर दुकानदारों के लिये ही भेष बदलकर मार्केट में सब्जी, फल, राशन खरीद कर भाव पता कर रहे थे।
फिर क्या होना था अब आगे आप बताओ दुकानदार कैसा महसूस कर रहा होगा.. 🤣
नीचे फ़ोटो में दिख रहे काली टी शर्ट में #एसएसपी वाराणसी #श्री_प्रभाकर_चौधरी और ग्रे कलर की टीशर्ट में #डीएम वाराणसी #श्री_कौशल_राज_शर्मा🙏

Comments