राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे दंपती को ट्रेन से उतारा, हाथ पर लगी थी कोरोना मुहर


नई दिल्ली : कोरोना के सैकड़ों मामले सामने आने के बाद भी लोगों में लापरवाही के कई मामले सामने आ रहे हैं। देश में इतनी जागरुकता फैलाने के बाद भी कई लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी घर से बाहर निकल रहे हैं। शानिवार को दिल्ली राजधानी से एक शादीशुदा जोड़े को तब उतारा गया जब दूसरे यात्रियों ने पति के हाथ में होम क्वैरैंटीन का स्टाम्प देखा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये शादीशुदा जोड़े ने सिकंदराबाद से बंगलुरू-दिल्ली राजधानी पकड़ी थी। सुबह 9.45 पर ट्रेन तेलंगाना के काजीपट पहूंची, जहां एक यात्री ने उस लड़के के हाथ पर लगा संदिग्ध क्वैरैंटीन निशान देखा। कोरोना के इस संदिग्ध निशान को देखते ही अन्य यात्रियों ने अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया।

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि जल्द ही ट्रेन की निगरानी शुरू कर दी गई और उस जोड़े को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। काजीपट में ही पूरी ट्रेन को साफ करने के बाद बंद कर दिया गया। साथ ही एहतियात के तौर पर एयर कंडीशनर को भी बंद कर दिया गया। बाद में 11.30 बजे राजधानी ट्रेन ने अपनी यात्रा दोबारा शुरू की।

Comments