लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई
नई दिल्ली:- दुनियाभर में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है। और भारत में भी तेजी से पैर पसारता जा रहा हैं देश के जिस शहर में कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने वहां लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके बाद भी कुछ जगहों पर देखने को मिल रहा है कि लोग घरों से निकल रहे हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी व्यक्त की है।
पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोरोन वायरस के मद्देनजर राज्यों में लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'कई लोग अभी भी लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।
Comments
Post a Comment