भरतपुर विधायक एंव राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र का किया सघन दौरा।


भरतपुर,  7 मार्च । भरतपुर विधायक एंव राज्यमंत्री सुभाष गर्ग भी पहुंचे जयपुर से भरतपुर और किसानों से की मुलाकात।  ग्राम पंचायत जघीना, तूहिया,मोरौली, धौरमुई, बिलोठी, जाटौली, हथैनी, पीपला, फुलवारा, गामड़ी, रुंध इक्रन, ऊंदरा, चिकसाना पहुंच कर फसल में हुए नुकसान का जायजा लिया और दुःख व्यक्त किया । 
भरतपुर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में फसल संपूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है बीमा कंपनी एवं प्रशासन को निर्देश दिए है कि  समय पर ही गिरदावरी करके तुरंत रिपोर्ट राज सरकार को भेजी जाए एवं साथ ही कोई भी किसान छूटना नही चाहिए । पहले कभी गत 60 बर्षों से इस प्रकार नुकसान नहीं हुआ हैं साथ ही  कहा कि सरकार किसानों के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी।

Comments