जगंल के सबसे दयालु जानवर हिरण को कुत्तो ने मारा! राजस्थान
सकतपुर , बारां राजस्थान, (मुकेश कुमार गोचर) , कस्बे सहित आसपास के अनेक गांवो मे इन दिनो कुत्तो का भारी आतंक हो रहा है कुत्ते आये दिन जानवरो का शिकार कर रहे है ,
शुक्रवार को भी सुबह कुत्तो ने कराडियागुल्जी गांव के पास खेतों मे विचरण कर रहे हिरणो के झुंड पर हमला करके एक हिरण को मार दिया ,
जिसकी सुचना ग्रामीणो ने वनविभाग के कर्मचारियों को दि, सुचना पा कर वनविभाग के कर्मचारी हेमराज मीणा, सिकन्दर वर्मा, लेखराज रेबारी मोके पर पहुंचे और मृत हिरण के शव को सकतपुर पशु चिकित्सालय पर लाया गया, जहां पर हिरण के शव का पोस्टमार्टम करवा कर वनविभाग के धूमेन नाके पर ले गये,
जहां पर मृत हिरण के शव को दफनाया गया, ग्रामीणो ने बताया कि सकतपुर ।धूमेन, कराडियागुल्जी ।झाङोता।सहित अनेक गांवो मे आये दिन कुत्ते जानवरो का शिकार कर रहे है ।फोटो सकतपुर कस्बे के पास खेतों मे कुत्तो का शिकार बने हिरण को सकतपुर पशु चिकित्सालय पर लाया गया, ।
Comments
Post a Comment