उत्कृष्ठ कला की नमूना इन प्राचीन प्रतिमाऔ की और ध्यान देने वाला कोई नहीं
सकतपुर, बारां राजस्थान , मुकेश कुमार गोचर, अटरू उपखंड मुख्यालय से 35 किमी दूर स्थित धूमेन गांव में पुरासंपदा जगह जगह बिखरी पडी़ है । उत्कृष्ठ कला की नमूना इन प्राचीन प्रतिमाऔ की और ध्यान देने वाला कोई नहीं है । धूमेन गांव में स्थित कंकाली माता का प्राचीन मंदिर भी जीर्ण शीर्ण हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है ।
ग्रामीणो का कहना है कि आजादी के समय यहां भयानक जंगल था और यहां वन्य जीव रहते थे, उस समय यहां लोगों का आवागमन कम था, इस कारण प्राचीन धरोहर सुरक्षित थी ।
बाद के सालों में वन्यजीव व जंगल खत्म हो जाने से प्राचीन धरोहर भी समाप्त होती जा रही है । पुरा संपदा जगह जगह बिखरी पडी़ है व क्षतिग्रस्त. हो रही है । मंदिरो के पास कई शिलालेख है, जिन पर कुछ लिखा हुआ है, मगर स्पष्ट नही दिख पाने से पढ़ने में नहीं आता है । मंदिर की सीढ़ियां व अनेक शिव लिगं टूटे हुए हैं ।,,,,,धूमेन पहले धूमनगर था,,,,,,,,,, ग्रामीण घासीलाल गुर्जर,मोहनदास वैष्णव,कानसिहं हाङा़,युदिष्टर राठोङ सहित अनेक लोगो ने बताया कि धूमेन गांव का नाम पहले धूमनगर था । उस समय यहां पर 178 प्राचीन मंदिर थे, लेकिन मंदिर क्षतिग्रस्त हो गए और प्राचीन प्रतिमाऐ जमीन में दब गई, कई मूर्तियो को चोर ले गए ।
जो मुर्तियां यहां पर बची है, उन पर भी मूर्ति चोरों की नजर है । धूमेन गांव में स्थित अष्टभुजा गणेश प्रतिमा आज भी गांव वालों के सहयोग से सुरक्षित है । ग्रामीणो का कहना है कि हमने आज तक ऐसी गणेश प्रतिमा कहीं भी नहीं देखी । इस मूर्ति को ले जाने के लिए चोरों ने कई बार कोशिश की, लेकिन मूर्ति जगह से हिली तक नही, ग्रामीणो का कहना है कि यहां पर अगर पुरातत्व विभाग खुदाई करवाए, तो सैकड़ों मूर्तिया निकलने की उम्मीद है ।
पुराने मंदिरो की प्रतिमाएँ आज भी जमीन में दबी हुई है । वही अनेक देवी देवताओ की प्राचीन प्रतिमाऔ को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है । करीब 20वर्ष पुर्व यहां से मूर्तियों की चोरी भी हुई थी, लेकिन उस समय भी प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की । जिसके चलते चोरों के हौसले बढ़ते गए और प्राचीन मूर्तियों की चोरी होती रही । जो मूर्तियां यहां बची है, उनके सार संभाल की जरूरत है । ग्रामीणो का कहना है कि पुरातत्व विभाग के अधिन होने के बावजूद भी प्रशासन ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया है । ,,,, फोटो सभी धूमेन गांव की खडित प्रतिमाऔ के है । वही एक फोटो धुमेन मे स्थित गणेश प्रतिमा का है ,व कंकाली माता का जर्जर मंदिर , व पुरात्तव विभाग दृारा लगा रखा बोर्ड,
Comments
Post a Comment