रांची: सीएनटी और एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू करेगी सरकार - हेमंत सोरेन



रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में सीएनटी-एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू किया जायेगा. इसमें संशोधन का कोई प्रस्ताव नहीं है. राज्य में ग्राम सभा की सहमति से बड़े-बड़े उद्योग लगे और सड़कें बनी. ग्रामसभा की सहमति के बाद ही काम हुए. श्री सोरेन ने आजसू विधायक लंबोदर महतो की ओर से विधानसभा में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के तहत उठाये गये नीतिगत मामलों पर जवाब देते हुए यह बातें कही. श्री महतो ने सवाल किया था कि सीएनटी एक्ट में कई बार संशोधन हुए. क्या सरकार इसे सख्ती से लागू करना चाहती है? उन्होंने कहा कि सीएनटी की धारा 46 1 (बी) के तहत जिलों में सैकड़ों आवेदन लंबित हैं. इसको लेकर सरकार क्या कदम उठा रही है?

भाषा एकेडमी को लेकर तैयार हो रही है रूप रेखा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्द्धन के लिए भाषा एकेडमी की रूपरेखा तैयार की जा रही है. सरकार इस मामले में गंभीर है. विधायक दशरथ गगराई ने भाषा एकेडमी के गठन को लेकर सवाल किया था।

Comments