खर्चे के लिए पिरागढ़ी मे सीएनजी पंप के पास अपने स्कूटी पर राजमा चावल का स्टाल लगाती हैं
ये है सरिता कश्यप....
पिछले 20 साल से अकेली महिला ( सिंगल मदर ) है ,
एक बेटी है जो कालेज में पढ़ती है
ये घर खर्चे के लिए पिरागढ़ी मे सीएनजी पंप के पास
अपने स्कूटी पर राजमा चावल का स्टाल लगाती हैं , रेट....
छोटा प्लेट 40 रुपये
फुल प्लेट 60 रुपये
पर.....
अगर आपके पास पैसे नहीं भी है तो भी आपको ये भूखा
नहीं जाने देंगी , "खाना खा लो , पैसे जब हो तब दे जाना ,
या मत देना " ये कहकर आपको खिला देंगी , चाहे आप
किसी भी जाती धर्म या सम्प्रदाय से जुड़े हुए हों....
ये अपने पास के गरीब बच्चों को मुफ्त मे खिलाती है ,
और उनके स्कुल के कापी , किताब , ड्रेस , जुते यानी
कुछ भी कम हो तो खरीद कर देती हैं , और हां....
खाली समय मे बच्चों को पढ़ाती भी हैं....
.
क्या इस महिला को किसी भी खबरिया चैनल ने
हाईलाइट किया....
नही ना....
क्योकि इस महिला की खबर में कोई ग्लैमर नही है....
हां अगर ये महिला सियासत में होती तो अब तक इनको हर कोई जान गया होता....
.
खैर मै किशोर कुमार शाह इस महिला को इस नेक काम के लिये धन्यवाद देता हूँ और ये दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करें ,
यही कामना करता हूँ🙏
राजीव कुमार झा साभार स्मिता शुक्ला
Comments
Post a Comment