थानाध्यक्ष ने पुलिस स्टाफ को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किये
सिढ़पुरा,कासगंज (सुबोध गुप्ता)- पूरे विश्व में चल रहे covid 19 कोरोना वाइरस के प्रकोप के चलते थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने थाना परिसर में थाने पर तैनात समस्त उपनिरीक्षक और आरक्षियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर वितरित किये।जहां सम्पूर्ण भारत जनता कर्फ्यू से गुजर रहा है वहीँ अधिकारी और पुलिस कर्मी लोगों को जागरूक कर इस माहमारी से बचाव के लिए पुरे दिन मुस्तैद रहते है।इसी लिए अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों की सुरक्षादृष्टि को मद्देनजर रखते हुए मास्क और सेनेटाइजर वितरित किये जिससे कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान अपने आप को सेनेटाइज कर कोरोना से बचाव कर सकें।
Comments
Post a Comment