कोरोना वायरस के कारण सिढ़पुरा का मशहूर मेला गंगा सागर का आयोजन टाला गया! कासगंज
कासगंज सिढ़पुरा :-कस्बा शेर सिढ़पुरा का प्रसिद्ध मेला गंगा सागर का आयोजन 20 मार्च से प्रारंभ होना था कोरोना वायरस के कारण क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा दृष्टि से मेला का आयोजन टाल दिया गया है गंगासागर सेवा समिति के समस्त सदस्यों के साथ बैठक कर कोरोनावायरस के प्रकोप को लेकर चर्चा की गई जिसमें समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता ने सदस्यों के सामने कोरोना वायरस के चल रहे
प्रकोप पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव रखा जिसे सभीसदस्यों द्वारा पारित किया गया क्षेत्रीय जनता के हित को देखते हुए मेला गंगासागर का आयोजन 4 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा जो 15 अप्रैल तक चलेगा प्रबंधक रवीश गुप्ता ने जनता से अपील की मेला का समय बढ़ाया गया है 4 अप्रैल से मेला का लुफ्त उठाएं हर वर्ष की भांति मेला विधिवत लगेगा *सुबोध गुप्ता पत्रकार सिढ़पुरा*
Comments
Post a Comment