युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या -अलीगढ़
अलीगढ़ - थाना देहलीगेट क्षेत्र के कैलाश गली में 24 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र सुरजीत पाल सिंह ने गुरुवार रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि अर्जुन सिंह नुमाइश मैदान स्थित बुलेट गाड़ी के सर्विस सेंटर में काम करता था। अर्जुन सिंह ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण परिवार वाले नहीं बता पाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments
Post a Comment