दिनभर की जिला अलीगढ़ की खबर पढ़े एक किल्क में!

🔏 *खाद्य, सब्जी, राशन की पर्याप्त मात्रा : डीएम*
अलीगढ़ में लॉक डाउन को लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।  बैठक में डीएम ने कहा कि सुबह 7 से 11 व शाम 5 बजे से 7 बजे तक किराना,फल-सब्जी, गैस, पेट्रोल पम्प व आवश्यक खाद्य पदार्थों की दुकानें खुली रहेंगी।खेती के काम पर कोई रोक टोक नही होगी। मेडीकल स्टोर समयनुसार खुलेंगे। दवा, दूध, अंडे, ब्रेड की गाड़ियों पर कोई रोक टोक नही होगी। डीएम ने कहा कि खाद्य, सब्जी, राशन की पर्याप्त मात्रा है। इसके साथ ही डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लॉक डाउन का कोई भी उल्लंघन करेगा तो उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसलिए उनकी अलीगढ़ के जनपद वासियों से अपील करते है कि वे घरों से कम से कम निकले। बैठक में एसएसपी मुनिराज, सीडीओ अनुनय झा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

🔏 *अधिकारियों ने अनावश्यक घूम रहे लोगो  ने खुली दुकानों को कराया बन्द*
कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के पालन को लेकर डीएम चन्द्रभूषण सिंह के निर्देश पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, सीओ प्रथम विशाल पांडे, तहसीलदार कोल संतोष कुमार ने शहर में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जयगंज, सब्जी मंडी, मदारगेट क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अनावश्यक घूम रहे लोगो को अपने घरों में जाने के लिए कहा। इसके अलावा अनावश्यक खुली दुकानों को भी बंद कराया। एडीएम सिटी ने बताया कि लॉक डाउन का अक्षरत पालन किया जा रहा है सभी मजिस्ट्रेट अपने अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात है।

🔏 *कोरोना वायरस को फैलने से रोकने को लेकर पूरे शहर को किया सेन्टीनाइज*
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर नगरपालिका परिषद खैर द्वारा कोरोना बायरस को फैलने से रोकने को लेकर पूरे शहर को सेन्टीनाइज किया जा रहा है। नगरपालिका कर्मचारी भारत भूषण, संदीप, कोशिक दिवाकर, दिलीप कुमार, राजू वर्मा द्वारा संदीप कुमार सक्सैना अधिशासी अधिकारी के साथ रह कर सहयोग किया। अधिशासी अधिकारी ने सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।कर्मचारियो को सेनेटाइज करने और बिशेष सफाई करने के निर्देश दिए।

🔏 *वाट माप अधिकारी ने अधिक पैसे लेने पर दुकानदारों की जमकर ली क्लास*
कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के अक्षरश: पालन को लेकर डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर वाट माप अधिकारी मनोज कुमार ने शहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब्दुल क़रीम  व अब्दुल्ला चौराहे क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा पैसा लेने की शिकायत की जांच की। किराना दुकानदारो को शख्त निर्देश दिये गये की अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा पैसा लेने पर कडी कार्यवाही होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल से टीमें जांच करेगी।

🔏 *एएमयू वीसी ने किया छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण सामिग्री उपलब्ध कराने का आग्रह* 
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक़ मंसूर ने कोरोना वायरस के चलते एएमयू शिक्षकों से आग्रह किया है कि छात्रों को ईमेल और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से पढ़ाया जाए। जिससे कोरोना वायरस के चलते छात्रों की कक्षा और पढ़ाई के नुकसान की भरपाई हो सके। शिक्षकों से आग्रह किया है कि वह अपने छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण सामिग्री उपलब्ध कराई। सभी शिक्षक एएमयू वेबसाइट पर उपलब्ध उनके वेब पेज के माध्यम से पीडीएफ मोड़ में शिक्षण सामिग्री उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की गई है।

🔏 *अलीगढ़ में लॉकडाउन के चलते जरूरत की चीजों में भारी उछाल*
कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते शहर में लोकडाउन हो गया है। जिसके बाद खाने पीने और सब्ज़ियों के दामों में भारी उछाल देखने को मिला। लोगों ने दोधपुर, जीवनगढ़ और मेडिकल रोड पर सब्ज़ियों को मंहगी बेचने का अरोप लगाया। कोरोना वायरस के चलते जरूरत की चीजों पर मनमाने पैसे वसूल किए जा रहे हैं।

🔏 *मास्क और सेनेटाइजर्स कि कालाबाजारी पर रोक लगाए सरकार : अब्दुल्लाह शेरवानी*
कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला शेरवानी ने कहा की आज कोरोनावायरस को लेकर पूरे भारत में एक भय बना हुआ है। हर प्रदेश को लॉक डाउन कर दिया गया है जनता सरकार के साथ पूरा सहयोग कर रही है। ऐसे में सरकार को कोरोना वायरस के टेस्ट को जनता के लिए फ्री कर देना चाहिए। मास्क और  सनराइजर्स की कालाबाजारी और दुकानों ढकेल वालों की सब्जियों की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। जरूरतों की चीजों पर लोगों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं इसके खिलाफ पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अब्दुल्ला शेरवानी ने कहा कि हर वर्ग सब की सलामती की दुआ कर रहे हैं प्रदेश सरकार को गरीबों के लिए राशन उपलब्ध कराए और हर जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर उपलब्ध कराए जाएं।

🔏 *सरकार लोगों के लिए राहत पैकेजों की करे घोषणा : आगा यूनुस*
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा है कि सरकार अपने दायित्वों का जनहित में निर्वहन करें। कोरोना से बचाव और आर्थिक तौर पर गरीब, मजदूर, रेडी, पटरी, रिक्शे  वालों, छोटे मझोले व्यापारी, मध्यमवर्गी लोगों के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा अन्य देशों की तर्ज पर तुरंत करें। तुरंत ब्लॉक स्तर तक जांच सुविधा डॉक्टरो नर्सों आइसोलेशन बैडो युक्त अस्पताल की व्यवस्था करें। मौजूदा डॉक्टरो को मास्क तथा किट तक की कमी का मामला सामने है। गंदगी बदबू कूड़े का ढेर से जूझते अलीगढ़ शहर को नगर निगम युद्ध स्तर पर सफाई कर पूरे शहर के गली मोहल्ले आबादी बस्ती सार्वजनिक स्थलों मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट्स को सैनिटाइज करें। अलीगढ़ की जनता के लिए बेहद सुकून की बात है पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एकलौता जांच केंद्र एमयू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बातचीत कर मालूम हुआ है कि एक भी कोरोना मरीज अलीगढ़ का नहीं है। जब कोरोना एयरपोर्ट के माध्यम से भारत आया तो सरकार को बताना चाहिए कि एयरपोर्ट पर क्यों जांच नहीं की गई और कनिका कपूर का मामला सबके सामने है। सरकार जवाब दें कि ऐसी लापरवाही क्यों हो रही है।

🔏 *सरकार और डॉक्टर की दी सलाह को माने लोग :बाबा फरीद आजाद*
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष  बाबा  फरीद  आजाद  ने जननायक समाजवादी नेता एवं समतामूलक समाज की स्थापना करने वाले महानायक डॉ राम मनोहर लोहिया का जन्मदिन मनाया। बाबा फरीद ने कहा कि  आज 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है इस दिन राजगुरु, भगत सिंह, सुखदेव का भी आज बलिदान दिवस है। जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। घर पर रहकर ही अपने और अपने परिवार का ध्यान रखें और इस  कोरोना वायरस जिससे पूरा विश्व परेशान है, हमारे भारत में भी दस्तक दी है हम इस जंग को जीतेंगे एवं हमारा देश इस वायरस से पूरी तरीके से मुक्त होगा और देश में खुशहाली कायम होगी। हमें सरकार एवं डॉक्टरों द्वारा जो भी सलाह दी गई है उसको हम अपनाएं और देश हित में अपनों के लिए दूसरों को भी मदद करें।

🔏 *पुलिस ने चेकिंग मे 83 वाहनों के किए चालान*
पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में सोमवार को 83 वाहनों के चालान किए और 1500 रुपए शमन शुल्क वसूल किया। जनपद में पुलिस ने शांतिभंग की कार्यवाही में 17 लोगों को गिरफ्तार किया।

Comments