विश्व हिन्दू परिषद नेता सहित तीन दुकानों की शटर तोड़ कर हजारों की चोरी, लाल बंगला के व्यापारियों में रोष



चार दिन पूर्व ही चकेरी में नये थानाध्यक्ष का आगमन हुआ, चकेरी थानाध्यक्ष हर चौकी पर जाकर एस - 10 के लोगों के साथ मीटिंग कर होली का त्योहार शांति से मनाने के लिए जनता को जागरूक कर रहे हैं, दूसरी तरफ देर रात चकेरी चौकी के अन्तर्गत तीन दुकानों के शटर टूट गये, जिसमें हजारों रूपये नगद व बैटरी ले गये।
जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी में व्यापारी नेता राजेश अवस्थी के बगल मे मुन्ना भदौरिया की बैटरी की दुकान में शटर काटकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन व्यापारी मुन्ना भदौरिया ने बीच का लाक न तोड़ पाये, जिससे चोरी न हो सकी, विश्व हिन्दू परिषद के नेता रवि शंकर शुक्ला की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर शटर तोड़ कर नगदी व चांदी के सिक्कों ले गये।
रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि शटर काटकर चोर लगभग 35, 000 रूपये नगद, चांदी के सिक्कों व 2000 रूपये के लगभग सिक्के चुरा ले गये। तीसरे दुकान बैटरी की दुकान से तीन बैटरी ले गये। 
हिन्दूओं के प्रसिद्ध त्योहार होली पर तीन दुकानों का शटर टूट जाने पर हरजेंद्रर नगर व्यापार मंडल व लाल बंगला व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारियों में रोष व्याप्त है, व्यापार मंडल सुशील गुप्ता, राजेश अवस्थी, चंदन जायसवाल, प्रेम सिंह डंगवाल, राजेन्द्र गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारियो ने
चकेरी थानाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता से जल्द से जल्द चोरी खोलने की मांग किया।
चकेरी थानाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने लाल बंगला के व्यापारियों से जल्द ही चोरी खोलने का आश्वासन दिया। व लाल बंगला के व्यापारियों के साथ बैठक कर ठोस रणनीति भी बनाये जाने का आश्वासन दिया।

Comments