युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत - अलीगढ़
अलीगढ़ - थाना सासनीगेट क्षेत्र के महेंद्र नगर में 25 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र सन्त कुमार निवासी सहायपुर मथुरा हाल निवासी महेंद्र नगर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार को गांव से लौटकर आया था। गांव से लौटकर उसकी किसी बात लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया और उसके साथ मायके चली गई। परिजनों का कहना है कि बाद में वह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी ससुराल पहुंच गया जहां उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। सुरेश को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Comments
Post a Comment