मुख्यमंत्री जी गांव में खाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दे ध्यान क्योंकि लोग है बेहाल - गोण्डा
गोण्डा, उत्तर प्रदेश - ये तस्वीर गोण्डा मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर करनैलगंज ब्लॉक के खुर्दासीर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की है | जिसे बने तो पांच साल हो गए पर अभी भी यहाँ कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी नही आया है |
यहाँ के लोग जब बीमार पड़ते है तो यहाँ से लगभग चार किलोमीटर दूर दवा के लिए जाना पड़ता है | ये हाल इसी गांव का नही लगभग जिले में उपस्थित सभी सामुदायिक केंद्र का है | लेकिन इन गांव वालो की कोई सुनने वाला नही और यहां का ये हाल है कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को लोग अपने निजी कामो में इस्तेमाल करते हैं|
Comments
Post a Comment