विनय वार्ष्णेय के परिवार से मिले भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने शुक्रवार को विनय वार्ष्णेय के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।

 इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विनय वार्ष्णेय को झूठे केस में फंसने नहीं दिया जाएगा। युवा मोर्चा संगठन असली दोषियों को चिन्हित कर दंडनात्मक कार्यवाही करवाकर जेल भिजवाने का कार्य करेगा। इस मौके पर आशीष गौड़, सतीश चौधरी, यशवर्धन राणा, बॉबी प्रधान, मिनेश भारद्वाज, राहुल लोधी, गौरव राजपूत, मनोज शर्मा, ओमकार यादव, मक्नोज ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।

Comments